फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 thousand 941 candidates were absent in the examination

परीक्षा में अनुपस्थित रहे 11 हजार 941 रहे अभ्यर्थी

Sun, 05 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
11 thousand 941 candidates were absent in the examination
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रविवार को जिले में 58 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए पूरे दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

जनपद में आरओ व एआरओ की परीक्षा के लिए जनपद में कुल 58 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें कुल 27 हजार 168 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। लेकिन परीक्षा में 15 हजार दो सौ 27 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 11 हजार 941 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दो पाली में संपन्न होने वाली इस परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 तक हुई, वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 3:30 तक चली। 58 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। वहीं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए दस सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे जो लगातार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचते रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर तैनात महिला व दो पुरुष पुलिसकर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई इसके बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया। बताया जाता है कि आजमगढ़ में परीक्षा में शामिल होने वाले अधिकांश छात्र अंबेडकर नगर, आजमगढ़ आदि जनपदों के रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों से दोनों पालियों की उत्तर पुस्तिकाओं को कोषागार के डबल लॉक में जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed