यूपी चुनाव 2022: रेलवे समेत 11 विभाग के कर्मचारी कर सकेंगे डाक पत्र से मतदान, निर्देश के बाद शुरू हो गईं तैयारियां
निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव ड्यूटी में वंचित रहने वाले मतदान कर्मियों के लिए चुनाव में विशेष व्यवस्था की गई है। 11 विभाग के कर्मचारियों को डाक पत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव ड्यूटी करने वाले मतदान कर्मियों के लिए डाक पत्र से मतदान की सुविधा दी गई है। 11 विभाग के कर्मचारियों को इस सेवा का लाभ मिलेगा। चुनाव आयोग का निर्देश मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से टीमों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस तरह के चुनाव कराने के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्त की जाएगी। वैसे यहां चुनाव अंतिम चरण सात मार्च को है।
निर्वाचन आयोग की ओर से जिन विभागों को डाक मत पत्र की सुविधा प्रदान की गई है, उसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, भारतीय खाद्य निगम, आल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, पोस्ट एंड टेलीग्राम, रेलवे, बीएसएनएल, बिजली, स्वास्थ्य, अग्निशमन और यातायात शामिल हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि डाक मतपत्र से मतदान करने की इच्छा रखने वाले संबंधित मतदाता को जरूरी विवरण देकर फार्म भरना होगा। इसमें इच्छुक मतदाता को रिटर्निंग आफिसर को फार्म 12डी के माध्यम से 10 फरवरी से पांच दिन के अंदर उपलब्ध कराना होगा।
संबंधित रिटर्निंग आफिसर आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं के लिए डाक मत पत्र की सुविधा की तिथि व समय निर्धारित करते हुए सभी नोडल व संबंधित कार्यरत व्यक्तियों को सूचित करेगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नोडल अधिकारी की टीम चिन्हित की जा रही है। नोडल अधिकारी के गठन के बाद इस तरह के मतदाताओं के लिए सारी रणनीति तय होगी।
पढ़ेंः नाइट कर्फ्यू में बिना मेडिकल कारण के निकले तो होगी कार्रवाई, पहले की तरह ही लागू रहेंगे सभी प्रतिबंध
मतदाता पर्ची व बूथ की सुविधाओं की एसडीएम ने की समीक्षा
पिंडरा स्थित तहसील परिसर के सभागार में बृहस्पतिवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ (बूथ लेबल अधिकारियों) की बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में हुई। इसमें मतदाता पर्ची वितरण की समीक्षा के बाद बूथों के बाबत जानकारी ली गई। कुछ बूथों के बाबत कमियां मिलने पर उसे ठीक कराने का आश्वासन दिया।
एसडीएम राजीव कुमार राय ने मतदाता पर्ची दो दिन के अंदर वितरण करने के निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूचना पर्ची के वितरण कार्य के साथ पिंडरा विस् क्षेत्र के 398 बूथों का सत्यापन ईएआरओ के द्वारा करा लिया गया है। कुछ जगह कमिया मिली हैं जिसे जल्द दूर कर ली जाएगी।