फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Do not worry about power fault the system will not be disrupted 11 new feeders of 11 KV will be made

Azamgarh News : बिजली फॉल्ट से न हों चिंतित, बाधित नहीं होगी व्यवस्था, 11 केवी के 11 नए फीडर बनेंगे

Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 05 Mar 2025 12:28 AM IST
सार

कभी अगर फॉल्ट होता था तो जनता चिंतित हो जाती थी लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस दौरान बिजली व्यवस्था बाधित नहीं होगी बल्कि व्यवस्था जारी रहेगी। 11 केवी के 11 नए फीडर बनेंगे और इनका काम जुलाई तक पूरा होना है।

विज्ञापन
Do not worry about power fault the system will not be disrupted 11 new feeders of 11 KV will be made
बिजली ट्रांसफार्मर - फोटो : Power Transformer

विस्तार

 फॉल्ट, मरम्मत के दौरान अब घंटों बिजली बाधित नहीं होगी। शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए सभी 46 फीडरों पर रिंग मेन व्यवस्था लागू होगी। इस पर कार्य शुरू हो चुका है। जुलाई तक इसे पूरा करना है।

विज्ञापन


विद्युत वितरण ख्ंड प्रथम शहर में 33/11 के 12 उपकेंद्र हैं। उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए इन उपकेंद्रों से 11 केवी के 46 फीडर निकले हैं। शहरी क्षेत्र में विभिन्न भार के 72 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को बिजली की सबसे ज्यादा समस्या तब होती है जब फाल्ट या मरम्मत कार्य होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। जब तक फॉल्ट या मरम्मत पूरी नहीं होती है, बिजली आपूर्ति बाधित ही रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की इस समस्या को खत्म करने और उनको निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए वितरण खंड प्रथम शहरी क्षेत्र में विभाग रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) विकसित करेगा। इसका उद्देश्य अगर किसी फीडर की किसी कारण बिजली आपूर्ति बंद है।

तो उस फीडर के उपभोक्ताओं को विकल्प के आधार पर दूसरे फीडर से जोड़कर बिजली उपलब्ध कराना है। सभी 46 फीडरों को रिंग मेन व्यवस्था के तहत जोड़ने के लिए 11 केवी के 11 नए फीडर बनाए जाएंगे। शहर में चारों तरफ बिजली का नेटवर्क विकसित किया जाएगा।


सभी स्थानों पर रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगेगा। आगामी जुलाई माह तक रिंग मेन सिस्टम का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में कोई समस्या न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed