{"_id":"6a173f244ca9e7fc19072dd3","slug":"11-lakh-rupees-defrauded-in-the-name-of-providing-petrol-pump-fir-registered-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-150902-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालन दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित राजेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंबरीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्षिरामपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पुत्र ज्ञानेश चंद सिंह ग्राम्य विकास बैंक की बांसगांव शाखा में कार्यरत हैं। वहीं पर कार्यरत एक व्यक्ति के माध्यम से उनकी पहचान देवरिया निवासी अंबरीश कुमार से हुई।
आरोप है कि अंबरीश कुमार ने खुद को देवरिया के घुसवा चौराहा शिशवा रोड स्थित अनन्या फिलिंग स्टेशन बीपीसीएल का संचालक बताते हुए पेट्रोल पंप संचालन में साझेदारी का प्रस्ताव दिया। बातचीत के दौरान 12 लाख रुपये एडवांस देने की बात तय हुई। इसके बाद राजेंद्र सिंह और उनके पुत्र ने अलग-अलग तिथियों में बैंक खाते और चेक के माध्यम से आरोपी को 11 लाख रुपये से अधिक की रकम दे दी। पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार पेट्रोल पंप संचालन दिलाने की बात टालता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद जब पेट्रोल पंप नहीं मिला तो उन्होंने अपनी धनराशि वापस मांगी। आरोप है कि दिसंबर 2025 में आरोपी ने केवल 30 हजार रुपये वापस किए और शेष रकम लौटाने से इन्कार कर दिया।
शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी अंबरीश कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बैंक के लेनदेन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।