{"_id":"630cbe0fb31a1a5b0f1af956","slug":"11-kg-ganja-recovered-in-azamgarh-police-arrested-four-smugglers-including-mother-and-daughter-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वाहन चेकिंग के दौरान 11 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वाहन चेकिंग के दौरान 11 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार तस्कर गिरफ्तार
Mon, 29 Aug 2022 06:54 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 29 Aug 2022 06:54 PM IST
सार
आजमगढ़ के मुबारकपुर क्षेत्र में पुलिस ने 11 किलो गांजे के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मां और बेटी भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। वाहन चेकिंग के दौरान 11 किलोग्राम गांजा जब्त किया। मां-बेटी समेत चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। चारों आरोपियों के कब्जे से 74900 रूपया भी बरामद हुआ है। गिरोह के लोग बाइक पर पीछे महिला को बैठा कर गांजा की तस्करी करते थे।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुबारकपुर पुलिस सोमवार को दरियाबाद पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार एक महिला और तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने जब इनको रोक कर बैग चेक किया तो बैग से गांजा और पैसा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पूछताछ में चारों ने अपना नाम बृजेश चौहान निवासी बिजहरी थाना भुड़कुड़ा जिला गाजीपुर, रमेश चौहान निवासी अमवा थाना सहाबगंज जिला चंदौली, दीप उर्फ दीपू चौहान व मंशा देवी निवासिनी देवराज थाना बहरियाबाद जिला गाजीपुर बताया। पकड़ी गई दोनों महिलाएं मां-बेटी हैं। चारों शातिर गांजा कारोबारी हैं और बाइक से ही घूम-घूम कर गांजा सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार चारों आरोपी बाइक पर पति-पत्नी के रूप में चलते थे, जिससे किसी को शक न हो। पूर्व में ये कई बार पुलिस टीम के चकमा देकर फरार भी हो चुके थे। पुलिस टीम ने इनके पास से 11 किग्रा गांजा, 74900 नकद के अलावा दो बाइक बरामद किया।