फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 corona patients died again in medical college

मेडिकल कालेज में फिर हुई 11 कोरोना मरीजों की मौत

Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
11 corona patients died again in medical college
आजमगढ़। कोरोना से मौत का आकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को भी राजकीय मेडिकल कालेज में कुल 11 लोगों की मौत हुई। जिसमें आजमगढ़ के आठ, मऊ के दो व बलिया जिले के एक कोरोना पॉजिटिव शामिल रहे। मौत की संख्या बढ़ने से हाहाकार सा मच गया है। सारी कवायद फेल होती ही नजर आ रही है। नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि देवगांव निवासी 38 वर्षीय युवक को 27 अप्रैल की शाम 3.05 बजे भर्ती किया गया, जिसकी उसी रात साढ़े आठ बजे मौत हो गई। सिधारी थाना क्षेत्र की 58 वर्षीया महिला को 20 अप्रैल की भोर में 5.10 बजे भर्ती किया गया, उसने बुधवार की भोर में दम तोड़ दिया। 22 अप्रैल की रात एक बजे भर्ती शहर कोतवाली के कोलघाट निवासी 45 वर्षीय महिला ने 27 अप्रैल की शाम 7.15 बजे, 24 अप्रैल की शाम छह बजे भर्ती महाराजगंज क्षेत्र के 70 वर्षीय वृद्ध ने बुधवार की भोर में 5.10 बजे, 23 अप्रैल की दोपहर 12.25 बजे भर्ती जहानागंज थाना क्षेत्र की 80 वर्षीय वृद्धा ने बुधवार की दोपहर 12.30 बजे, 20 अप्रैल की शाम 4.30 बजे भर्ती शहर कोतवाली के अराजीबाग निवासी 32 वर्षीय महिला ने 27 अप्रैल की सुबह 11.20 बजे, 26 अप्रैल की शाम तीन बजे भर्ती जहानागंज क्षेत्र के 55 वर्षीय व्यक्ति ने 27 अप्रैल की सुबह 10.50 बजे दम तोड़ा। 23 अप्रैल को दोपहर 12.40 बजे भर्ती शहर कोतवाली के 67 वर्षीय वृद्ध ने 26 अप्रैल शाम 6.30 बजे, 24 अप्रैल को अपराह्न 2.42 बजे भर्ती मऊ के मोहम्मदाबाद निवासी 40 वर्षीय महिला ने 27 अप्रैल को अपराह्न दो बजे, 27 अप्रैल की भोर में 4.45 बजे भर्ती मऊ जनपद के रानीपुर थाना निवासी 65 वर्षीय वृद्ध उसी रात 2.26 बजे, 27 अप्रैल की शाम 3.05 बजे भर्ती बलिया के भीमपुरा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने शाम 6.40 बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed