फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गोरखपुर में होगी ओडीओपी समिट, शिल्पकार बताएगा अपनी स्टोरी

गोरखपुर में होगी ओडीओपी समिट, शिल्पकार बताएगा अपनी स्टोरी

Mon, 17 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में होगी ओडीओपी समिट, शिल्पकार बताएगा अपनी स्टोरी
आजमगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से सूबे में पांच स्थानों पर ओडीओपी समिट का आयोजन किया जा रहा है। जनपद की समिट गोरखपुर में 24 दिसंबर को होगी। जनपद के पुरस्कृत शिल्पियों के नाम का प्रकाशन ओडीओपी की पत्रिका में होगा। शिल्पकारों को ऋण वितरण भी किया जाएगा। समिट में भाग लेने वाले शिल्पकारों का चुनाव कर लिया गया है। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना को गति देने के लिए अब प्रदेश में जोन स्तर पर समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुरादाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और आगरा शामिल हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर प्रोडक्ट विशेष से संबंधित जिलों को आमंत्रित किया गया है। गोरखपुर के समिट में ब्लैक पाटरी और टेराकोटा तथा फूड प्रोसेसिंग संबंधी लगभग 12 जिलों को बुलाया गया है। इसमें ब्लैक पाटरी और टेराकोटा संबंधित जिले आजमगढ़, बुलंदशहर, गोरखपुर और फ़ूड प्रोसेसिंग संबंधित जिले गोंडा, फैजाबाद आदि को शामिल किया गया है। समिट में जनपद से ब्लैकपाटरी से संबंधित 34 शिल्पकार शामिल होंगे। इनकी ओर से तीन स्टाल लगाकर अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सोहित प्रजापति को चुना गया है। अपनी सफलता की कहनी में वो बताएंगे कि निमाजाबाद की ब्लैकपाटरी ने कैसे विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई। जनपद में विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत शिल्पियों के नाम भी समिट में भेजा गया है। समिट में विभिन्न योजनाओं के तहत उद्योग स्थापित करने को ऋण वितरण किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुद्रा योजना, एसीपी योजना शामिल है।
विज्ञापन


ये लाभार्थी लेंगे भाग
आजमगढ़। विजय प्रकाश प्रजापति, हरेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र, रविकांत, दीपक, सुनील, कंचन, रीता देवी, इंद्रावती, बेइला देवी, बैजनाथ, शिव प्रसाद, संजय कुमार, विनोद, बाबूलाल, भगानू, घुरहू राम, दीपनरायन, राम बेलास, रामाश्रय, जगदीश, विनोद, अरुण कुमार, सुंदर प्रजापति, मनोज कुमार, कृष्णमोहन, शिवलाल, बृजलाल, सोहन लाल, सोहित कुमार. पंकज कुमार, बिनोद कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


इन लाभार्थियों को वितरित होगा टूल किट
आजमगढ़। छह लाभार्थियों को टूल किट भी वितरित किया जाएगा। इसकी कीमत 13 हजार रुपये होगी। टूल किट पाने वाले लाभार्थियों में विशाल पुत्र महेंद्र, आकाश पुत्र गरीब, कन्हैयालाल पुत्र गरीब, आशीष कुमार पुत्र रामपलट, रितेश पुत्र बालचंद्र, संगीता पत्नी बलिराम शामिल हैं। सभी निजामाबाद के हुसेना बाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन शिल्पी लगाएंगे स्टाल, एक देगा लाइव डेमो
आजमगढ़। समिट में भाग लेने वाले तीन शिल्पकारों को स्टाल लगाने के लिए चुना गया है। इसमें निजामाबाद के हुसेनाबाद निवासी रामनवमी पुत्र किशोरी, सुरेंद्र पुत्र बिहारी और गरीब पुत्र गूंगा शामिल हैं। स्टाल पर अपनी कला को प्रदर्शित कर ग्राहकों को आकर्षित करेंगे। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिल्पकार सोहित प्रजापति अपनी कला का लाइव डेमो दिखाएंगे।


ओडीओपी पत्रिका में दर्ज होंगे पुरस्कृत हस्तशिल्पियों के नाम
आजमगढ़। समिट में ओडीओपी पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रपति, राज्यपाल और अन्य पुरस्कारों से पुरस्कृत हो चुके शिल्पकारों के नाम और फोटो प्रकाशित किए जाएंगे। इसमें जनपद से बृजलाल प्रजापति, रामनवमी प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, बलिराम प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, सोहित प्रजापति, चूना देवी, सरिता प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, शिव प्रजापति का नाम भेजा गया है।


शासन की ओर से इस बार पांच-छह स्थानों पर एक जिला एक उत्पाद के तहत समिट का आयोजन किया जा रहा है। ब्लैक पाटरी और टेराकोटा तथा फूड प्रोसेसिंग संबंधी जिलों की समिट गोरखपुर में 24 दिसंबर को होगी। समिट शिल्पियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
रंजन चतुर्वेदी, संयुक्त आयुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed