फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो बीएलओ पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा पत्र

दो बीएलओ पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा पत्र

Fri, 23 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दो बीएलओ पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा पत्र
सगड़ी। तहसील सभागार में गुरुवार को उप जिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के बिलरियागंज ब्लॉक के बीएलओ, सुपरवाइजर और कोटेदार के साथ बैठक की। उन्होंने ईपी एवं जेंडर को ठीक करने के निर्देश दिए। भाग संख्या-33 नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम, मथुरा का पुरा की बीएलओ निर्मला और भाग संख्या 225 उच्चतर प्राथमिक विद्यालय असाधर पट्टी की बीएलओ उर्मिला को कार्य न करने की दशा में विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। लिखित पत्र विभाग को भेजा। समस्त बीएलओ को निर्देशित किया कि 30 नवंबर तक किसी भी दशा में ईपी एवं जेंडर को सही कर लिया जाए। अन्यथा ऐसे बीएलओ कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। महिला मतदाताओं के नाम जोड़ने और मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाने के निर्देश दिए। जिन मतदाताओं के डबल नाम हो गए हैं उन्हें भी काटकर हटाने का निर्देश दिया। 23 नवंबर को सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अजमतगढ़ और हरैया क्षेत्र के बीएलओ की बैठक बुलाई गई है। तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह, आदर्श सिन्हा, कोटेदार, सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed