फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अपने घर से करें महिला सशक्तिकरण की शुरूआत- शबाना

अपने घर से करें महिला सशक्तिकरण की शुरूआत- शबाना

Fri, 02 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अपने घर से करें महिला सशक्तिकरण की शुरूआत- शबाना
आजमगढ़। महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर से ही करना होगा। जब तक महिला को घर में उसका हक और सम्मान नहीं मिलता, समाज में उसे हक और सम्मान दिलाने की बात बेमानी है। यह बात मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने गुरुवार को श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय के रजत जयंती समारोह के दौरान कही। गुरुवार को सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम अपने घर में ही बेटा-बेटी में फर्क करना शुरू कर देते हैं। अक्सर फोन करिए। अगर बच्चा फोन उठाता है तो बताता है कि पापा आफिस गए हैं और मम्मी किचेन में है। हमें इसे बदलना होगा इसकी शुरूआत हमें घर से ही करनी होगी। तभी महिला सशक्तिकरण संभव होगा। जिस दिन फोन पर बच्चा कहे मम्मी आफिस में हैं या मम्मी पापा किचेन में हैं। तब सही मायनों में महिला सशक्तिकरण होगा। पुस्तकालय की निदेशिका हिना देसाई ने महिला को सशक्त बनने की सलाह देते हुए कहा कि वह अपने पैरों पर खड़ी हों और आत्मनिर्भर बनें। महिलाएं जब सशक्त होंगी तो उनके ऊपर अत्याचार पर अंकुश लगेगा। विभूति नारायण राय ने बताया कि आज हम जिस पुस्तकालय का रजत जयंती समारोह मना रहे हैं। उसकी मुख्य बिल्डिंग शबाना आजमी के फंड से ही बनी है। हिना देसाई विगत 10 वर्षों से पुस्तकालय का कुशलता पूर्वक संचालन करती आ रही है। जब देश की महिला सशक्त होगी तभी हम देश के विकास की बात कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन आयशा खान ने किया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा स्टाल लगाए गए थे। इस मौके पर डॉ. लीना मिश्रा, विभा गोयल, वंदना मिश्रा, नीलांबुज गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed