फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मनमाना काम होने पर भड़के डीएम, ली जम कर क्लास

मनमाना काम होने पर भड़के डीएम, ली जम कर क्लास

Sun, 29 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मनमाना काम होने पर भड़के डीएम, ली जम कर क्लास
आजमगढ़। शहर में चल रहे घरों को सीवर लाइन से जोडने के कार्य का शनिवार को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कार्यदायी संस्था जलनिगम के अधिशासी अभियंता के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान काम के बाद जगह-जगह सड़क पर मिट्टी का ढेर देख डीएम भड़क उठे और अधिशासी अभियंता की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सबसे पहले एलवल मुहल्ले में हुए सीवर कार्य का निरीक्षण किया। यहां काम लगभग पूरा हो चुका मिला, लेकिन पटरी की खोदाई के बाद मिट्टी का ढेर अभी सड़क पर लगा मिला। इसके साथ ही कई स्थानों पर अभी गड्ढा भी खुदा हुआ था। जिस पर जिलाधिकारी ने एक्ससीएन एसके सिंह यादव की जम कर क्लास ली और तत्काल मिट्टी का ढेर हटवा कर सड़क की सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी गौरीशंकर घाट और दलालघाट में चल रहे सीवर कार्य को देखा। यहां अभी चेंबर बनाने के लिए जगह-जगह गड्ढा खोदा जा रहा था। शहर में सीवर कार्य का औचक निरीक्षण करने के पश्चात जिलाधिकारी पटखौली में बने सीवरेज प्लांट पर पहुंचे जहां प्लांट की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने एक्ससीएन से पूछा कि सीवरेज का पानी कहा बहाया जायेगा। जिस पर धर्मूनाल की बात बताई गई। जिस पर डीएम ने कहा कि यह गलत है। सीवरेज के कोई पोखरी आदि की व्यवस्था कराया जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शहर में चल रहे कार्यो पर संतुष्ट नहीं नजर आये और एक्ससीएन को मानक के अनुरूप जिम्मेदारी के साथ काम कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



खोदकर छोड़ दी पटरियां, बढ़ी परेशानी
आजमगढ़। घरों को सीवर से जोड़ने के कार्य के दौरान खोद का छोड़ी गई सड़क की पटरियों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे एक तो धूल उड़ रही है तो वहीं सड़क पर जाम भी लग रहा है। सीवर लाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था को ही इसे ठीक भी कराना है, लेकिन उसकी लेटलतीफी के चलते लोग स्वयं अपने दरवाजे पर जमे ईंट और मिट्टी को पाट कर पटरी ठीक करने में जुटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों को सीवर लाइन से जोड़ने की कवायद के तहत सड़क की पटरी पर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके साथ ही जगह-जगह चेंबर भी बनाए जा रहे हैं। जल निगम इसकी कार्यदायी संस्था है। इन दिनों पूरे शहर में काम चलने की वजह से लगभग हर ओर पटरियां खोद कर छोड़ दी गई है। इसकी वजह से ईंट के टुकड़े और मिट्टी का ढेर लोगों के दरवाजे पर लगा हुआ है। नियमत: एक तरफ पाइप लाइन बिछाने के बाद दूसरी तरफ काम तभी शुरू होना चाहिए जब पहली ओर की पटरियां ठीक करा ली जाएं। लेकिन कार्यदायी संस्था और उसके ठेकेदार मनमाने ढंग से काम कर रहे है। पूरे शहर में जगह-जगह पटरियों को खोद कर छोड़ दिया गया है। इसे कार्यदायी संस्था जल निगम को हटवाना और पटरियों को ठीक कराना था, कई दिनों से ढेर लगा होने से परेशान लोग अब स्वयं ही अपने घरों के सामने की पटरी ठीक करने में जुट गए है। कारण यह है कि मिट्टी गर्मी के चलते धूल बन कर उठ रही है तो वहीं आवागमन में परेशानी के साथ ही जाम का झाम भी लोगों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed