{"_id":"5a8330be4f1c1bb3208b9217","slug":"101518547134-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयो के स्थान पर दूसरे को कक्ष में बैठा रहे केंद्र व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयो के स्थान पर दूसरे को कक्ष में बैठा रहे केंद्र व्यवस्थापक
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के चंगईपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्रक देकर इंटर कालेज बोझी पर बड़े पैमाने पर नकल कराए जाने का आरोप लगाया है। उसने पत्रक में जांच कर विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।
जेडी को दिए पत्रक में चंगईपुर गांव निवासी नरसिंह यादव ने आरोप लगाया कि इंटर कालेज बोझी पर बोर्ड परीक्षा के दौरान धड़ल्ले से नकल कराई जा रही है। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक वेद प्रकाश सिंह अपने दो पुत्रो अतुल सिंह और आनंद सिंह की परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी भी लगा रहे है। नरसिंह का आरोप है कि वेद प्रकाश सिंह के भाई अभय प्रताप की पत्नी रीमा सिंह इंटरमीडिएट की छात्रा है। वर्तमान में वह आशा की नौकरी भी कर रही है। भैयो को पास कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक जुटे हुए है और उसके स्थान पर कमरें में किसी और को बैठा रहे है, जबकि भैयो की कापी कहीं बाहर लिखी जा रही है। नरसिंह अपने आरोप के पीछे सीसी टीवी के फुटेज की बात कर रहे है और इस केंद्र व्यवस्थापक के इस कवायद में वे सेक्टर मजिस्ट्रेट, डीआईओएस, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के बीच मिली भगत का भी आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल शिकायती पत्र मेरे संज्ञान में नहीं है। हो सकता है कि देर शाम शिकायती पत्र कार्यालय पर दिया गया हो। देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जहां तक आरोपो की बात है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
एपी वर्मा, संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल।
- मनोज गोंड