फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पढ़ेंगी तभी तो आगे बढ़ेंगी लड़कियां

पढ़ेंगी तभी तो आगे बढ़ेंगी लड़कियां

Sat, 20 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पढ़ेंगी तभी तो आगे बढ़ेंगी लड़कियां
सरायमीर। क्षेत्र के पब्लिक गर्ल्स डिग्री कालेज खानकाह सरायमीर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान और महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीआईजी विजय भूषण ने कहा कि जब लड़कियां पढ़ लिख कर आगे बढ़ेंगी तो कोई ऐसा आयाम नहीं है कि जिसे न पा सकें। अपने पांव पर खड़ी होने के लिए सर्विस, पुलिस और डाक्टर सारी व्यवस्थाओं में शामिल हो जाएंगी। इस तरह से उन्हें दहेज रूपी दानव का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। आज प्रण करके जाएं कि सेवा में आना है तो निश्चित रूप से सेवा में अवश्य आएंगी। आर्थिक रूप से संपन्नता हासिल करेंगी। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो वे अपने जीवन से जुड़े हुए फैसले स्वयं ले सकती हैं। परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती हैं। समाज में वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाना ही महिला सशक्तिकरण है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पहले समाज से अशिक्षा, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, बाल मजदूरी, मानव तस्करी, असमानता आदि बुराइयों को मिटाना होगा। जब महिलाएं शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत होंगी। तब नारी में सारी शक्ति होगी और फिर वह क्यों बेचारी कही जाएगी। कार्यक्रम में बीए 2015, 2016, 2017, बीएससी 2016, 2017 और बीएड की सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्राएं कंचन यादव, कविता कुमारी, सिद्दीका बानो, शिवांगी अस्थाना, सीमा यादव, अनामिका विश्वकर्मा, शिवांगी सोनी, राहत बानो, शक्ति बरनवाल, रूपा सोनकर, गुंजन, अर्शिया, श्वेता सिंह, समा फिरदौस, रुचि मौर्य, रिंकी सोनकर, दामिनी जयसवाल, कविता यादव और मंजू यादव को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थापक शेख सल्लू, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ एनसीसी बटालियन, प्रबंधक शेख अब्दुल्लाह, अध्यक्ष कमरुल हसन बेग, प्राचार्य डा. डीआर मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed