{"_id":"5a413f564f1c1bb34a8b8621","slug":"101514225494-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर विभिन्न संगठनों ने महामना को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर विभिन्न संगठनों ने महामना को किया याद
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न संगठनों ने महामना पंडित मदनमोहन मालवीय की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनाया। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
ब्राह्मण समाज क ल्याण परिषद के तत्वावधान में सोमवार को पांडेय बाजार स्थित सनातन धर्म संस्कृत कालेज में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। सर्व प्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करतें हुए परिषद के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। वह स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और कुशल राजनीतिज्ञ एवं सफल पत्रकार होने के साथ ही एक बड़े समाज सुधारक थे। कार्यक्रम को ब्रजेश नंदन पांडेय, मनोज त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गिरीश चतुर्वेदी,डा.सर्वदानंद पांडेय,आनंद उपाध्याय, बाल गोविंद शास्त्री अवधेश कुमार उपाध्याय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में लोक मनीषा परिषद के तत्वावधान में हरबंशपुर कार्यालय में सर्वेश्वर चतुर्वेदी की अध्यक्षता में महामना मदनमोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। परिषद के अध्यक्ष जनमेजय पाठक ने कहा कि मालवीय जी अपने जीवन में स्वभाव, संस्कार और शिक्षा को अनुकूल आचरण व्यवहार से अपनी विलक्षण प्रतिभा का निर्माण किया। इस अवसर शशि प्रभा, डा. रचना पांडेय, शशि भूषण, मोहन, श्यामकरन बिंद, राकेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार संस्कृति सेवा विकास मंच के तत्वावधान में गुरुघाट स्थित रामजानकी मंदिर के परिसर में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। प्रोफेसर प्रभुनाथ सिंह मयंक ने कहा कि पंडित जी मानवतावाद, विश्वबंधुत्व, भारतीय स्वाभिमान और स्वतंत्रता के पुरोधा थे। इस अवसर पर सुभाष चंद्र तिवारी, संजय कुमार पांडेय, सतीश कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे। अंबारी संवाददाता के अनुसार फूलपुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरामया पाण्डेय में जनहितकारी सेवा संस्थान और कमलाकान्त पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया इसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ होम्यो चिकित्सक अरविन्द पाण्डेय रहे। मुख्य अतिथि डा. अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि पंडित मदनमोहन मालवीय कीदेन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय है। आज यह विश्वविद्यालय शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में विश्व में ख्याति अर्जित कर रहा है। अध्यक्षता त्रिलोकी नाथ पाण्डेय और संचालन शशिकान्त पाण्डेय ने किया।