फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सांसद की बची लाज, लालगंज में जीती बीजेपी

सांसद की बची लाज, लालगंज में जीती बीजेपी

Sat, 02 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
सांसद की बची लाज, लालगंज में जीती बीजेपी
लालगंज। भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाकर अपनी लाज बचा ली है। सांसद के क्षेत्र में भाजपा ने सरायमीर और लालगंज में जीत दर्ज की है। लालगंज में भाजपा प्रत्याशी विजय ने निर्दल फूलमती को 1096 मतों से पराजित किया। सपा के महेश तीसरे नंवबर पर रहे। पांचवें नंबर पर बसपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत कटघर-लालगंज की अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट के लिए कुल 10127 मतदाताओं में 7510 मतदाताओं ने 22 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया। क्षेत्र से कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। तहसील में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। 211 मतों को अवैध घोषिथ किया गया। भाजपा प्रत्याशी ने यहां शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। हालांकि निर्दलीय फूलमती ने उनसे खासा मुकाबला किया। 2891 मतदाताओं ने विजय सोनकर के पक्ष में वोट देकर उन्हें विजयश्री दिलायी। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी फूलमती पत्नी लालचंद को 1795 मत हासिल हुए। सपा के महेश सोनकर को 1626 मत प्राप्त हुए। वह तीसरे स्थान पर रहे। बसपा की यहां काफी खराब स्थिति में देखी गई। उसके उम्मीदवार गुलाब को केवल 159 मत ही मिल सके। उनकी जमानत भी जब्त हो गई।
विज्ञापन

000000000000000000
11 वार्ड में दो पर भाजपा, बाकी पर निर्दल
लालगंज। वार्ड नंबर एक से निर्दल मीला देवी, दो से निर्दल मिन्ता सोनकर, तीन से मुन्नी सोनकर, चार से निर्दल रिंकू सोनकर, पांच से सुनील, छह से भाजपा के कृष्ण कुमार मोदनवाल, सात से निर्दलीय करमा देवी, आठ से निर्दलीय रामचरन प्रजापति, नौ से उर्मिला मोदनवाल, 10 से वीरेंदर मौर्य, 11 से भाजपा के नन्दन जायसवाल बिजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed