{"_id":"59ecdcd44f1c1b60678b6ce7","slug":"101508695252-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनाबे सकीना के मसायब सुन रो पड़ी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनाबे सकीना के मसायब सुन रो पड़ी महिलाएं
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत फूलपुर स्थित शिया आबादी स्थित मरहूम सैयद बरसातू मियां के अजाखाने से शनिवार की रात हजरत इमाम हुसैन की बेटी जनाबे सकीना का ताबूत निकाला गया। महिलाओं की ओर से निकाले गए जनाबे सकीना के ताबूत पर फूलमाला चढ़ाकर खिराजे अकीदत पेश की गई। महिलाओं की अंजुमन जैनबिया ने नौहाख्वानी की। नौहा और मातम का सिलसिला रात 12 बजे तक चला। जाकिरा बेनजीर ने जनाबे सकीना का मसायब पेश किया तो महिलाएं रो पड़ीं।
वहीं, माहुल कस्बा स्थित डेउढ़ी से अंजुमन सज्जादिया की ओर से 26 अक्टूबर को सुबह कर्बला में लुटे ञुए काफिले की याद में कदीम जुलूसे हरम निकाला जाएगा। सेक्रेटरी सैयद सैफ अब्बास ने बताया कि अंजुमन रौनके इस्लाम जलालपुर अंजुमन अहले सुन्नत गाजीपुर, अंजुमन जुलफमेकारिया जौनपुर, अहले हुदूद सुल्तानपुर , अंजुमन हैदरी अमरोहा, नौहाख्वानी करेगी। मौलाना सैयद कैसर हुसैन वाराणसी, मौलाना जमालुद्दीन दिल्ली, मौलाना टीआर विक्टर बिहार, मौलाना सैयद यूनुस हैदर दिल्ली, मौलाना वसी मुहम्म्द खां इमामे जुमा चमांवा, मौलाना सैयद अल हसन नकवी लखनऊ, मौलाना अमीर हसन खां बड़ागांव, मौलाना हसन इन्तेजार खां इलाहाबाद मजलिस को खिताब करेंगे।
000
शब्बेदारी आज
मेजवां। इमाम हुसैन की बेटी जनाबे सकीना की याद में फूलपुर स्थित शिया आबादी में अंजुमन मासूमिया की ओर से 24 अक्टूबर को रात 8 बजे से शब्बेदारी का आयोजन किया जाएगा। सेक्रेटरी आलम ने बताया कि रात भर चलने वाली शब्बेदारी में अजुंमन जीनतुल अजा बाराबंकी, अजुंमन हैदरिया सुल्तानपुर, अजुंमन मासूमिया घोसी, अजुंमन फैजे हुसैन अरसावां, अंजुमन गुलशने अब्बास (रजि) शाहगंज भादी नौहाख्वानी करेगी। मौलाना तहजीबुल हसन बिहार और जीशान अली साहब मजलिस को खिताब करेंगे।