{"_id":"59dfacf74f1c1bf3538b738b","slug":"101507831031-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कालेज के समीप ठेके का खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कालेज के समीप ठेके का खिलाफ खोला मोर्चा
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नारी शक्ति संस्थान ने गुरुवार को अग्रसेन महिला महाविद्यालय के समीप खुले शराब के ठेके को तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की। कहा कि ठेके के कारण कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को परेशानी होती है। जिलाधिकारी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नारी शक्ति संस्थान गुरुवार को शिकायत पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि महिलाओं के सबसे प्रतिष्ठित महाविद्यालय के बगल में शराब का ठेका खोल दिया गया है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर ही प्रश्नचिह्न लग रहा है। उस रास्तों से छात्राओं, महिलाओं, छोटे बच्चों का गुजरना कठिन हो गया है। जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण को सुनने के बाद जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल उक्त दुकान को हटाने के लिए निर्देश दिए। ज्ञापन सौंपने वालों में संरक्षक विजयलक्ष्मी मिश्रा, डा प्रेमलता द्विवेदी, अध्यक्ष डा वन्दना द्विवेदी, उपाध्यक्ष अनामिका सिंह पालीवाल, महामंत्री अनीता द्विवेदी, मंत्री सुधा तिवारी, पूनम जसपाल, सचिव डा. पूनम तिवारी सहित आदि मौजूद रहीं।