फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   यहां हिंदू मनाते हैं मुहर्रम, निकाले हैं ताजिए

यहां हिंदू मनाते हैं मुहर्रम, निकाले हैं ताजिए

Wed, 04 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
यहां हिंदू मनाते हैं मुहर्रम, निकाले हैं ताजिए
सगड़ी। धार्मिक एकता को चरितार्थ करता है सगड़ी तहसील का डोरवा गांव। पूरा गांव हिंदू, फिर भी न सिर्फ सभी मिलकर मुहर्रम मनाते हैं, बल्कि पूरे जोश ओ खरोश के साथ ताजिया भी निकालते हैं।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के डोरवा गांव के चौहान बस्ती 125 से अधिक घर हैं। सभी मिलकर मुहर्रम मनाते हैं और ताजिया निकालते हैं। दो सौ वर्षों से ये क्रम जा रही है। यहां का ताजिया पूरे पूर्वांचल में मशहूर है। दूरदराज से लोग यहां मोहर्रम पर ताजिए का जुलूस देखने आते हैं। यहां ताजिया बनाने के लिए चार सोने के झूमर और 16 चांदी की कलशी सिंगापुर से मंगाई गई थी। आज भी इसका प्रयोग ताजिया बनाने में किया जाता है। ताजिया रखने के लिए यहां इमामबाड़ा भी बनाया गया है। गांव में दो सौ साल पुराना तंबू भी मौजूद है। इसे रामदीन और अन्य सहयोगियों ने मिलकर छह महीने में अपने हाथों से तैयार किया था। मुहर्रम के समय इसका प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

पूरी हुई मनौती, आगे बढ़ा वंश
सगड़ी। डोरवा गांव चौहान बस्ती में मुहर्रम के आयोजन के बारे में लोगों ने बताया कि दो सौ वर्ष चौहान बस्ती में एक ही परिवार था। मुखिया का नाम था टोकरी। इसके बेटे धर्मू को कोई संतान नहीं थी। एक दिन एक फकीर ने अंजान शहीद में निकलने वाले ताजिए पर जाकर प्रार्थना करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहते हैं कि एक साल के अंदर ही उनकी मनोकामना पूर्ण हुई और उन्हें चार बेटे हुए। आज 125 से अधिक घर चौहान बस्ती में हैं। तभी से लोग मुहर्रम में ताजिया अपने हाथों से बनाते हैं और मुहर्रम मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed