{"_id":"59c2acfa4f1c1b8f688b5a5c","slug":"101505930490-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलेगी सुविधा, गांव-गांव पहुंचेगी रोडवेज की बस (मंडल के ध्यानार्थ)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलेगी सुविधा, गांव-गांव पहुंचेगी रोडवेज की बस (मंडल के ध्यानार्थ)
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मंडल के ऐसे कई गांवों का सर्वे कर रोडवेज ने 50 नए मार्गों का चयन किया है, जहां बसों की अनुबंधित कर परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों की माने तो बोर्ड से भी प्रस्ताव पास हो गया है। परिवहन मंत्री की मुहर लगते ही ग्रामीणों को बसों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बसों को अनुबंधित करना शुरू कर दिया जाएगा।
लोगों की परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम और परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से ऐसे मार्गों और गांवों का सर्वें करने का काम सौंपा था। दोनों विभागों ने सर्वे पूरा कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। अधिकारियों की माने तो बोर्ड में प्रस्ताव को पास भी कर दिया गया है। बस परिवहन मंत्री की मुहर लगनी बाकी है। इसके लिए 50 नये रूटों चिह्नित किए गए हैं। इन पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 50 बसों को अनुबंधित किया जाएगा। सभी रूटों पर एक-एक बसें चलेंगी, जो दिन में दो से लेकर छह फेरे तक लगाएंगी। जल्द ही इस मामले को हरी झंडी मिल सकती है।
दो सौ से ज्यादा गांवों को परिहन सुविधा
आजमगढ़ । परिवहन निगम विभाग की तरफ से 50 प्रमुख मार्ग पर बसे चलाने से दो सौ से ज्यादा गांवों को परिवहन की सुविधा मिलेगी। इन रूटों में सबसे अधिक दूरी 161 किलोमीटर लखनेश्वरडीह से रोहना, रसड़ा, बलिया से आजमगढ़ तक की है। सबसे कम 28 किलोमीटर बिंदमठिया से मुबारकपुर-जीयनपुर होते हुए आजमगढ़ मार्ग है। लंबी दूरी के मार्ग पर चलने वाली बसें दिन भर में दो फेरा लगाएंगी। जबकि कम दूरी वाले मार्ग पर चलने वाली बसों को एक दिन में आठ फेरा लगाना होगा। शेष बसों को दूरी के हिसाब से तीन से चार फेरा लगाने का चार्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
वाहन मालिक से किया जाएगा अनुबंध
आजमगढ़ (ब्यूरो)। परिवहन निगम विभाग की तरफ से जिन 50 प्रमुख मार्ग पर सरकारी बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। उन मार्ग पर बस चलाने के लिए विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में विभाग की तरफ से बड़े पैमाने पर प्राइवेट मोटर मालिकों से उनकी बसों का अनुबंध किया जाएगा।
मंडल के आजमगढ़, मऊ और बलिया के तमाम ऐसे प्रमुख मार्ग हैं जहां रोडवेज की सुविधा नहीं है। इन क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा को लेकर काफी परेशानी होती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए मंडल के 50 प्रमुख मार्ग पर बस चलाने का प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड को भेजा गया था। मौखिक जानकारी है कि बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर फाइल मंत्रालय भेज दिया है। हरी झंडी मिलने के बाद बसों के संचालन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- धर्मेंद्रनाथ यादव, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज, आजमगढ़ मंडल