{"_id":"59aaf1244f1c1b5c738b4d82","slug":"101504375076-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजसता और आम जनता विषय पर लोगों ने रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजसता और आम जनता विषय पर लोगों ने रखे विचार
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर के रैदोपुर स्थित राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी में शनिवार को %आजादी के संदर्भ में: राजसत्ता और आम जनता% विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने देश की समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
रवि ने कहा कि आजाद भारत में बेरोजगारी, गरीबी, अशिक्षा, भूखमरी जैसी समस्या विद्यमान है। सुरेश ने कहा कि आर्थिक विषमता की खाई बढ़ रही है। संतलाल ने कहा कि आज देश में संपन्न वर्ग को सारी सुविधा मिल रही है गरीबों केे कुछ नहीं मिल पाता है। अनिल ने कहा कि भ्रष्टाचार और आतंकवाद की समस्या राजसत्ता खत्म नहीं कर पा रही है। राम अवतार ने कहा कि आज असमान वेतनमान की समस्या प्रमुख है। अवधेश ने कहा कि राजसत्ता अपने विरोधी आवाज का दमन करती है। आज अनेक साहित्यकारों की हत्या उसी का उदाहरण है। तेजबहादुर ने कहा कि एक सभ्य और उन्नत समाज के लिए निजी संपत्ति का नाश होना अनिवार्य है। तभी समाज में वर्ग विहीन समाज की स्थापना होगी। इस मौके पर राहुल, रामाश्रय, हरिकेश, प्रशांत, श्रेय, रामअवध, उत्तम, अनिकेत, जितेंद्र आदि उपस्थित थे।