{"_id":"597395b14f1c1bf6068b47f3","slug":"101500747185-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा विश्वनाथ के दर्शन को रवाना हुआ जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा विश्वनाथ के दर्शन को रवाना हुआ जत्था
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पल्हना ब्लॉक के जयनगर जीगिनी से शनिवार को भोले बाबा के भक्तों का जत्था वाराणसी बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान लगे हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
जयनगर जीगिनी स्थित प्राचीन शिवमंदिर से बाबा धाम रवाना होने से पहले कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान कांवरिया ढोल-ताशे की धून पर जमकर थिरके। बीच-बीच में कांवरियों द्वारा लगाए जा रहे हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कुशल सिंह गौतम ने कांवरियों को जलपान कराया। इसके बाद कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। बता दें कि कांवरियों का जत्था पहले कैथी महादेव जाएंगे, जलाभिषेक के बाद वहीं रात्रि विश्राम करेंगे, इसके बाद अगले दिन पैदल ही कांवरियों का जत्था वाराणसी में बाबा विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना हो जाएगा। इस अवसर पर सुजीत सिंह, आकाश वर्मा, सुरेंद्र यादव, राहुल गुप्ता, सरोज राजभर, अर्पित अग्रवाल, भिखारी राजभर, विजय राजभर आदि मौजूद रहे।