{"_id":"596ba9de4f1c1baf4c8b4568","slug":"101500228062-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबाना के पैतृक गांव में टीवी से चिपके रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबाना के पैतृक गांव में टीवी से चिपके रहे लोग
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर । शनिवार को न्यूयार्क में आयोजित आइफा अवार्ड में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी को मिले सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री के पुरस्कार से उनके पैतृक गांव और जनपदवासियों में हर्ष व्याप्त है। इस कार्यक्रम को देखने के लिए शबाना आजमी के पैतृक गांव मेजवां में लोग टीवी से चिपके रहे। जैसे ही सह अभिनेत्री के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए शबाना आजमी के नाम की घोषणा हुई लोग खुशी से उछल पड़े।
प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद शबाना आजमी को आइफा पुरस्कार दिए जाने के बाद जिले के लोग खासतौर पर फूलपुर के आस-पास के लोग खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। इस पुरस्कार से आजमगढ़ का नाम रोशन हुआ है। शबाना आजमी द्वारा जिले में किए गए सामाजिक और विकास कार्यों से लोगो का लगाव इनसे बढ़ा है। लोग इन्हें मात्र एक अच्छी फिल्म अभिनेत्री ही नहीं अच्छी राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी मानते हैं। इलाके के लोग इस पुरस्कार से काफी खुश है। शबाना आजमी के अति करीबी रियासत हुसैन, सखावत हुसैन, सरवत बानो, पूर्व प्रधान एखलाक अहमद, नैयर रजा, गोपाल सुवेदी, निर्मला, आरएन, पूर्व प्रवर डाक अधीक्षक रामसेवक सोनकर आदि में गजब का उत्साह देखा गया।
रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने कहा कि आइफा में शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का पुरस्कार मिलना जनपद के लिए गौरव की बात है। वह एक अच्छी अभिनेत्री हैं उन्होंने इस बात को साबित किया है। इस पुरस्कार के मिलना उनकी प्रतिभा को दर्शाता है। यह हम आजमगढ़वासियों और कलाकारों के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
साहित्यकार लालसा लाल तरंग ने कहा कि वह आजमगढ़ की है, जनपद के लिए यह अच्छी खबर है। जबसे सिनेमा आया तबसे मैं उन्हें फिल्मों में विविध किरदारों को निभाते देख रहा हूं। उन्होंने अपनी अभिनय कला से सभी को प्रभावित किया है। उन्हें यह पुरस्कार मिलना आजमगढ़ के लिए गौरव की बात है।
साहित्यकार डा. गीता सिंह ने कहा कि शबाना आजमी को पुरस्कार मिलना आजमगढ़ के लिए गौरव की बात है। हम उन्हें अपने और जनपदवासियों के तरफ से बधाई देते हैं। यह महिलाओं के लिए भी गर्व की बात है। क्योंकि उन्होंने इस पुरस्कार को हासिल किया है। इससे जनपद का मान बढ़ा है।
रंगकर्मी ममता पंडित ने कहा कि इस पुरस्कार को प्राप्त करना शबाना आजमी का अधिकार था। क्योंकि उन्होंने बहुत सी अच्छी फिल्में समाज को दी है। सभी ने उनके अभिनय की तारीफ की है। हम उन्हें इसके लिए बधाई देते हैं। जनपद के लोग उन्हें यह पुरस्कार मिलने से खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।