{"_id":"596275f24f1c1b6b578b47b4","slug":"101499624946-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरहुंआ में 50 और डिघिया में खतरा बिंदू से 11 सेमी नीचे घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरहुंआ में 50 और डिघिया में खतरा बिंदू से 11 सेमी नीचे घाघरा
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। जनपद के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी खतरा बिंदु के करीब पहुंचती जा रही है। रविवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदु से 50 सेमी और डिघिया गेज पर खतरा बिंदु से 11 सेमी नीचे था। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख देवारावासियों की धड़कन भी बढ़ गई है। उनमें भय व्याप्त हो गया है।
हर वर्ष घाघरा की तबाही झेलने वाले देवारावासियों के माथे पर एक बार फिर से चिंता की लकीरें खिंच आई हैं। जिस तेजी से घाघरा का जलस्तर बढ़ रहा है उससे लगता है कि इसका जलस्तर दो से तीन दिनों में खतरा बिंदु को पार कर जाएगा। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। वहीं देवारा खास राजा गांव के मुराली का पुरा में कटान जारी है। गांव के लोगों की आवासीय मड़ई आदि से मात्र 10 मीटर की दूरी बची है।
इस गांव के चौदह लोगों के आशियानें हैं। जिन पर घाघरा की नजर टेढ़ी हुई है। वहीं अभी तक महुला गढ़वल बांध में बने होल और गड्ढों को अभी तक भरा नहीं जा सका है। जिसके कारण बंधे को खतरा बना हुआ है। बदरहुंआ गेज पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। शनिवार की शाम चार बजे इस गेज पर नदी का जलस्तर 70.46 मीटर था जो रविवार को 71.18 मीटर हो गया।
विज्ञापन
जो खतरा बिंदु से 50 सेमी नीचे हैं। वहीं डिघिया गेज पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर है। शनिवार की शाम चार बजे इस गेज पर नदी का जलस्तर 69.69 मीटर था जो रविवार को 70.29 मीटर हो गया। इस प्रकार डिघिया गेज पर नदी खतरा बिंदु से 11 सेमी नीचे बह रही है। बाढ़ खंड के अवर अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि महुला गढ़वल बांध को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। इसके सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। जबकि आज भी मसूरियापुर नैनीजोर के सामने बंधे में गड्ढा बना हुआ है।