फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   101 girls took out a Kalash Yatra, Gayatri Maha Yagya and Shrimad Bhagwat Katha began.

Azamgarh News: 101 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, शुरू हुई गायत्री महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा

Sun, 01 Feb 2026 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
101 girls took out a Kalash Yatra, Gayatri Maha Yagya and Shrimad Bhagwat Katha began.
कलशयात्रा निकालती श्रद्धालु। संवाद - फोटो : संवाद
महाराजगंज। विकासखंड के मोतीपुर ग्राम पंचायत में रविवार को सात दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई, इसमें 101 कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल मोतीपुर से प्रारंभ होकर मुडीलपुर थाना रोड, महाराजगंज, सहदेवगंज मोड़, नया चौक, बजरंग चौक होते हुए भैरव बाबा स्थान पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर पुनः विभिन्न मार्गों से होते हुए लगभग दोपहर 3 बजे कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व राजस्व निरीक्षक एवं अंतू स्मारक बालिका विद्यालय के संस्थापक रामाश्रय यादव ने बताया कि कथा वाचक वेदवती वेदांती शास्त्री द्वारा प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, गायत्री महायज्ञ उच्च कोटि के ब्राह्मणों द्वारा संपन्न कराया जा रहा है, जो 7 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगा। आयोजन के समापन दिवस 7 फरवरी को शाम 4 बजे से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed