फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   100% resolution of complaints received on IGRS portal

Azamgarh News: आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायतों का सौ प्रतिशत समाधान

Wed, 04 Dec 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
100% resolution of complaints received on IGRS portal
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन एंड स्टैम्प्स (आईजीआरएस) के तहत मिली शिकायतों का निस्तारण करने में वन विभाग सौ प्रतिशत सफल रहा है। विभाग ने सभी मामलों का निस्तारण कर दिया है। इससे शिकायतकर्ता भी संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

बता दें कि आईजीआरएस के तहत वन विभाग को 30 नवंबर 2024 तक 135 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन शिकायतों की जांच करते हुए विभाग के अधिकारियों ने सभी शिकायताें का समाधान कर दिया। शिकायतकर्ताओं का कहना हैं कि जबसे आईजीआरएस पोर्टल शुरू हुआ है तब से काफी राहत मिली है। अधिकारी इस पोर्टल पर की गई शिकायतों को गंभीरता से लेकर इसका समाधान कर रहे है। हालांकि इस पोर्टल पर शिकायत करने से कई अधिकारी खफा भी रहते हैं। उनका मानना है कि पोर्टल पर शिकायत होने से उनको जवाब देना आवश्यक हो जाता है। इसलिए वह चाहते हैं कि शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान कर सकें।
विज्ञापन

-----------------

केस नंबर एक
फूलपुर निवासी राजेश गोड़ ने आईजीआरएस पर शिकायत की कि उसके यहां पेड़ों की अवैध कटान की जा रही है। इस जानकारी पर विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर दो
लालगंज निवासी अर्जून पुत्र बाबूलाल ने शिकयत की कि उसके मकान से सटा हुआ पेड़ है। जिसे कटवाना जरूरी है। इसके बाद अधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लिया।


केस नंबर तीन
तरवां ब्लॉक निवासी ओमलाल ने पेड़ कटवाने के संदर्भ में शिकायत की थी। जहां अधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए समाधान किया।

केस नंबर चार
कोयलसा निवासी राघव सिंह ने शिकायत की कि उसके यहां नील गाय को कोई मारकर घायल कर दिया है। जहां विभाग के अधिकारियों ने उसका उपचार कराया।
---------------------

पांच तरह की ज्यादा हैं शिकायतें
वन विभाग में आईजीआरएस के माध्यम से पांच तरह की ज्यादा शिकायतें आती हैं। इसमें अवैध कटान, पेड़ काटने का परमीशन, अवैध शिकार, सांप मिलने के मामले आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed