फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   100 buses going to Kumbh will be colored saffron

Azamgarh News: कुंभ में जाने वाली 100 बसों पर रंग होगा भगवा

Thu, 14 Nov 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
100 buses going to Kumbh will be colored saffron
आजमगढ़। जनवरी में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले में आजमगढ़ की 270 रोडवेज बसों को भेजा जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय से आदेश जारी हो चुका है। इसमें 170 बसें पहले ही भगवा रंग में रंगी हैं। जबकि 100 बसें लाल और सफेद रंग में हैं। इसे भगवा रंग में रंग कर भेजने की तैयारी है। इसके लिए सेवा प्रबंधक ने पांच लाख 54 हजार 254 रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में आजमगढ़ रीजन से 270 बसों को भेजा जाएगा। जनवरी माह में प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेले में बसों को भेजने की प्रक्रिया को शुरू कर दी गई हैं। आजमगढ़ क्षेत्र से 270 बसों को कुंभ मेला-2025 में भेजा जाना है। इसमें 170 बसें बीएस-6 एवं बीएस-4 मॉडल की बसें भगवा रंग में हैं। शेष 100 बसों को भगवा रंग से पेंट किया जाएगा। साथ ही आवश्यकतानुसार कुछ बसें के सीटों की भी मरम्मत होनी है। इस प्रकार 100 साधारण बसें जो लाल व सफेद रंग में है उसे भगवा रंग में पेंट करने के लिए 5.54 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर धनराशि की मांग की गई है। इसके लिए सेवा प्रबंधक की ओर से मुख्य प्रधान प्रबंधक को मांग पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


कोट

बजट की मांग की गई है यदि बजट का आवंटन होते ही बसों को भगवा रंग में रंगा जाएगा।

एसके सेठ,सेवा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed