फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 lakh plants bring Green vegetation to

10 लाख पौधे लाएंगे हरियाली

Sun, 05 Aug 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 05 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
10 lakh plants  bring Green vegetation to
पौधरोपण को करते सामाजिक कार्यकर्ता।
 म़ुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना के तहत जिले में कुल 10 लाख 84 हजार 621 पौधों को रोपण होना है। इन पौधों को लगाने के लिए वन विभाग द्वारा अब तक लगभग 83 प्रतिशत गड्ढ़ों की खुदाई पूरी कर ली गई है। शेष बचे गड्ढ़ों को सात अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इनमें से कुल 55.85 प्रतिशत यानी छह लाख पांच हजार 803 पौधों का रोपण 15 अगस्त के दिन किया जाएगा।        
विज्ञापन

वैसे तो जनपद में प्रतिवर्ष लाखों पौधों का रोपण होता है लेकिन इनमें से कितने पौधे सुरक्षित रहते हैं इसकी जानकारी शायद वन विभाग को भी नहीं होगी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वन विभाग को शासन की ओर से 10 लाख 84 हजार 621 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से वन विभाग पांच लाख 23 हजार 789 पौधे लगाने हैं। जबकि 26 अन्य विभाग मिलकर पांच लाख 60 हजार 832 पौधे लगाएंगे। लक्ष्य के सापेक्ष छह लाख पांच हजार 803 पौधे 15 अगस्त के दिन लगाए जाएंगे। विभाग द्वारा शनिवार तक लगभग 95 प्रतिशत जमीनों का चयन कर लिया गया है। इनमें से 83 प्रतिशत गड्ढे भी खोदे जा चुके हैं। यह पौधे रोड साईड, कैनाल साइड, ग्राम समाज भूमि, तालाब किनारे आदि जगहों पर रोपित     होंगे।             
विज्ञापन

इसके अलावा कृषक वृक्षधन योजना, कृषक फलोद्यान योजना के तहत भी पौधों का रोपण होना है। इसमें वही लोग पात्र होंगे जो मनरेगा जाबकार्ड धारक हैं। जो कृषक ऋण माफी योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इसके साथ ही वृक्ष भंडारा योजना में भी पौधों का रोपण होगा             
विज्ञापन
विज्ञापन


तमसा नदी के मोहटी घाट पर किया गया पौधरोपण
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में शुरू हुआ तमसा सफाई का अभियान जारी है। रविवार को नगर के मोहटीघाट पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और उनकी पत्नी अर्चना द्विवेदी ने पौधरोपण किया।  

रविवार को तमसा के मोहटी घाट पर पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वन विभाग द्वारा 111 पौधे उपलब्ध कराए गए। हालांकि जिलाधिकारी देर से पहुंचे लेकिन वहां मौजूद अभियान से जुड़े लोगों ने पौधरोपण करना शुरू कर दिया। जैसे ही जिलाधिकारी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे उन्होंने भी पौधरोपण किया। इस दौरान महुआ चैनल के वीरेंद्र भारती ने अपने गीतों से जिलाधिकारी और उनकी पत्नी का स्वागत किया और पौधरोपण पर गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर डीएफओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव, भारद के हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव, शरद कुमार सिंह, अरविंद चित्रांश, श्रवण कुमार, पूनम सिंह, अर्चना बरनवाल, डा. इंदु श्रीवास्तव, नित्यानंद मिश्रा, नंद कुमार बरनवाल, उमेश सिंह, वैभव श्रीवास्तव, प्रधान विनोद यादव, कल्पनाथ सिंह, रेंजर मंगला सिंह, डीसी मनरेगा डीडी सिंह, डा. धीर श्रीवास्तव, अफजल, मणिंदर सिंह, अमित जायसवाल, जय प्रकाश सिंह, तेज बहादुर सिंह, गीता सिंह आदि उपस्थित थे।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed