फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   10 are not in the illusion of fake coins

नकली के भ्रम में नहीं ले रहे 10 के सिक्के

Thu, 03 Nov 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 03 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
 10 are not in the illusion of fake coins
डेमो - फोटो : demo pic
बाजार में दस रुपये के नकली सिक्के आने की अफवाह से इसे कोई नहीं ले रहा है। खासतौर से फुटकर दूकान, आटोरिक्शा चालक, ठेला वाले आदि लेने से साफ इंकार कर दे रहे है। इससे ग्राहक और बड़े दूकानदारों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वहीं बैंक वालों ने इस अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके चलते जिनके पास दस के सिक्के हैं, वे बेहद परेशान हैं। 
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले बाजार में दस रुपये के नकली सिक्के आने की अफवाह के चलते छोटे-छोटे दूकानदारों, रोडवेज के कंडेक्टर और व्यापारियों ने दस रुपये के सिक्के लेना बंद कर दिया है। जो लोग वास्तविकता से परिचित हैं, वही सिक्के ले रहे हैं। व्यापारियों को इस बात की चिंता है कि उनके यहां मौजूद दस रुपये के सिक्कों का अब क्या होगा जबकि उपभोक्ताओं को दस रुपये के सिक्के न चलने से परेशानी हो रही है। खासतौर से फुटकर और छोटे दूकानदार, ऑटोरिक्शा चालक आदि तो बिल्कुल नहीं ले रहे।
विज्ञापन


वहीं बड़े दूकानदार इन सिक्कों को तो ले रहे हैं, लेकिन उनके बीच भी भ्रम बना हुआ है। लालगंज के बाबा विश्वनाथ जनरल स्टोर के प्रोपराइटर सुभाष साहू और अशोक साहू का कहना है कि वह तो सिक्का ले रहे हैं। उनके पास काफी सिक्के भी इकट्ठा हैं लेकिन भ्रम के चलते ग्राहक नहीं ले रहे। ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि जल्द ही व्यापार मंडल और बैंक अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी और इस समस्या को दूर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई की ओर से दस रुपये के सिक्कों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। दस के सिक्कों की डुप्टीकेसी संभव नहीं है। बाजार में नकली सिक्के आने की बात अफवाह है। भारतीय मुद्रा को न लेने पर केस दर्ज करने का प्रावधान है। अगर कोई दस के सिक्के लाता है तो बैंक उसे उनके बदले नोट देने को तैयार है। - डा. जयराम वर्मा, मुख्य प्रबंधक एसबीआई सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed