फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1.60 lakh beneficiaries get one thousand rupees additional with pension

1.60 लाख लाभार्थियों को पेंशन के साथ एक हजार की राशि अतिरिक्त मिली

Tue, 09 Jun 2020 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
1.60 lakh beneficiaries get one thousand rupees additional with pension
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण लॉक डाउन में गरीब और कमजोर तबके की समस्याओं को देखते हुए सरकार मदद कर रही है। शासन की ओर से वृद्धा, विधवा और दिव्यांग आदि पेंशनधारियों के खाते में जून माह की पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। इस बार जून की पेंशन के साथ सभी खाते में एक हजार से अधिक की धनराशि भेजी गई है। इस धनराशि से गरीब तबके के लोगों को जीविकोपार्जन में काफी सहायता मिलेगी। कुल 24.06 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान घोषित लॉकडाउन में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद के लिए वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन एडवांस में लाभार्थियों के खाते में भेजना शुरू किया गया था। पहले अप्रैल और मई माह की पेंशन के रूप में एक हजार की धनराशि खाते में भेजी गई थी। अब जून माह की पेंशन भी खाते में भेज दी गई है। इस बार 500 रुपये प्रति लाभार्थी पेंशन के साथ ही सभी के खाते में एक हजार की अतिरिक्त धनराशि भेजी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि कुल 160465 लाभार्थियों के खाते में जून की पेंशन के साथ ही एक हजार रुपये अतिरिक्त भेजे गए हैं। इसमें वृद्धा पेंशन के 90361 लाभार्थी, विधवा पेंशन के 38669 लाभार्थी और दिव्यांग पेंशन के 31435 लाभार्थी हैं। कुल 24.06 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed