फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1.45 lakh paid by showing fake work

फर्जी कार्य दिखाकर 1.45 लाख का भुगतान

Mon, 13 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
1.45 lakh paid by showing fake work
आजमगढ़। महराजगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत रुद्रपुर में मनरेगा योजना के अंतर्गत फर्जी कार्य दिखाकर 1,45,656 रुपये भुगतान करा लिया गया। जांच में इसकी पुष्टि हुई है। सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामले में तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम पंचायत अधिकारी) प्रशांत यादव, तकनीकी सहायक खिरोधन और ग्राम प्रधान सुमन संयुक्त रूप से दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड महरागंज की ग्राम पंचायत रुद्रपुर के शिवप्रसाद सिंह और महवीखास सिघवारा निवासी सुनील कुमार सिंह के शिकायती पत्र को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और मामले की जांच करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला के निर्देश पर डीडीओ एवं सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई। जांच आख्या के अनुसार ग्राम पंचायत रुद्रपुर के मिश्रपुर सुरजा में सरकारी ट्यूबवेल से मनोज के खेत तक चकबंध निर्माण में समान मस्टररोल संख्या पर दो अलग-अलग स्थानों पर मापी दर्शायी गई है। जबकि प्रस्तावित मार्ग सरकारी ट्यूबवेल से मनोज के खेत तक पहले से ही खड़ंजा लगा हुआ पाया गया। तथ्यों के आधार पर बिना कार्य कराए ही कार्य की मापी किए जाने और अभिलेख के अनुसार परियोजना पर 1,45,656 रुपये के वित्तीय दुरुपयोग के प्रति तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान संयुक्त रूप से दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed