फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1.45 lakh looted from CRO of micro finance company

समूह का पैसा वसूल कर लौट रहे व्यक्ति से 1.45 लाख की लूट

Sat, 05 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
1.45 lakh looted from CRO of micro finance company
थाना अंतर्गत खानपुर भगतपट्टी मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर सेव माइक्रो फाइनेंस कंपनी बिलरियागंज शाखा के सीनियर सीआरओ से 1.45 लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। सीमा का मामला होने के चलते महराजगंज व बिलरियागंज थाना पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में महराजगंज थाने में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के इसारू गांव निवासी राजेंद्र यादव पुत्र जगबहादुर यादव सेव माइक्रो फाइनेंस कंपनी के बिलरियागंज ब्रांच में बतौर सीनियर सीआरओ के पद पर कार्यरत हैं। वह समूहों के माध्यम से पैसा वसूल कर जमा करने का काम करते हैं। शुक्रवार को वह महराजगंज क्षेत्र के देवारा कदीम, हमीरपुर, खेमानंदनपुर, मझवा, शास्त्रीनगर, चकसी, गुलाम, देशराजपट्टी आदि गांवों से पैसे की वसूली कर ब्रांच पर लौट रहे थे। राजेंद्र के अनुसार उसके बैग में कलेक्शन के 1,45,600 रुपये थे। अभी वह महराजगंज-बलरियागंज बार्डर पर खानपुर भगतपट्टी मोड़ पर ही पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। राजेंद्र जब तक कुछ समझते तब तक एक बदमाश ने उसे असलहा सटा दिया। इसके बाद बदमाशों ने रुपये रखा बैग छीन लिया और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। लूट के घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महराजगंज व बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटो सीमा विवाद में दोनों थानों की पुलिस उलझी रही। बाद में घटनास्थल महराजगंज थाना में चिह्नित हुआ। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर महराजगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed