{"_id":"3ad04e47e2821133b9e52a4bde23b253","slug":"azam-statement-on-rahul-gandhi-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"'क्या कांग्रेस चाहती है कि मुसलमानों का कत्ल होता रहे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'क्या कांग्रेस चाहती है कि मुसलमानों का कत्ल होता रहे'
अमर उजाला, रामपुर
Updated Fri, 18 Oct 2013 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा बिल को यूपीए सरकार की उपलब्धि बता रहे कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि वो दंगा विरोधी बिल भी संसद का विशेष सत्र बुलाकर पास कराएं ताकि देश को दंगों को महफूज रखा जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह बिल संसद में अटका पड़ा है। क्या कांग्रेस चाहती है कि मुसलमानों का कत्ल होता रहे? अगर कांग्रेस को सबसे कमजोर वर्ग के साथ जरा सी भी हमदर्दी है तो वह खाद्य सुरक्षा बिल की तरह ही दंगा विरोधी बिल पास करवाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस लोकसभा के चुनावों से पहले इस बिल को संसद में पास नहीं कराती है तो दंगों में मारे गए लोगों की जिम्मेदारी उसकी होगी।
आजम खां ने राहुल गांधी को सलाह दी कि वो अधिकारियों के लिखे हुए भाषण पढ़ने की जगह अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करें। अपनी मां व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों के अनुभव का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजम खां ने कहा कि चुनाव आने से पहले कांग्रेस को यह बताना होगा कि उसने खाद्य सुरक्षा बिल व अन्य बिलों को पास कराने के लिए अपनी टोपी व पगड़ी विपक्ष के पैरों में डाल दी। लेकिन वह दंगा विरोधी बिल के प्रति गंभीर क्यों नहीं है?