{"_id":"6474614a7abd8d6994a38555caeaaab5","slug":"azam-statement-on-rahul-gandhi-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बच्चे हैं, गलत तो बोलेंगे ही: आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल बच्चे हैं, गलत तो बोलेंगे ही: आजम
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sat, 12 Oct 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हाल ही में हुई पांच अल्पसंख्यकों की हत्या के बाद पीड़ित पक्षों का दर्द जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री आजम ने कहा कि मुजफ्फरनगर कांड में नाम उछलने के बाद मैंने तो अपने सभी मोबाइल फोन नंबरों की डिटेल सार्वजनिक कर दी। हां, दरोगाओं ने किससे बात की, इसे भी सार्वजनिक होना चाहिए।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए आजम खां ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में वह कोई टिप्पणी इसलिए भी नहीं करना चाहते क्योंकि वह बहुत भोले-भाले बच्चे हैं। बच्चे अक्सर बड़ों से गलत बोल जाते हैं। रामपुर में वह आरामशीन को प्लाईवुड फैक्ट्री कह गए। दरअसल इसमें राहुल की गलती नहीं है, उन्हें जो लिखकर दिया जाता है, वही बोलते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने चुटकी ली कि प्रधानमंत्री के साथ राहुल गांधी ज्यादती कर रहे हैं। एक पगड़ी ही बची थी। आज वह भी उतार ली। प्रदेश सरकार पूरी तरह मजबूत है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। जहां तक रूठने-मनाने का सवाल है तो यह रिश्तों की गर्मजोशी है।
विज्ञापन
राजा भैया से मुलाकात के सवाल पर बोले, ‘उनका बहुत सम्मान करता हूं। उन्हें मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास समारोह में रामपुर आने की दावत देने गया था। यह उनकी खुशनसीबी रही कि मेरी मुलाकात के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया।’