{"_id":"62aee81a67c2c754358405da0b86f44b","slug":"azam-khan-will-destroy-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यूपी को बर्बाद कर देंगे आजम खां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'यूपी को बर्बाद कर देंगे आजम खां'
अमर उजाला, बदायूं
Updated Tue, 24 Sep 2013 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री आजम खां धर्म की राजनीति के सहारे प्रदेश को जख्म पर जख्म दे रहे हैं।
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आजम के सामने घुटने टेक दिए हैं।
मुजफ्फरनगर के दंगे तुष्टीकरण की राजनीति और आजम खां की साजिश की देन हैं। आजम यूपी को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। अगले चार साल में वह सूबे को इतने जख्म दे देंगे कि उत्तर प्रदेश चलने के काबिल नहीं बचेगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बदायूं में श्रीमती गांधी पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह के आवास पर वह मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश सरकार जनता में गुस्सा भरने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
भारत में घुस रहे चीन, बांग्लादेश और पाकिस्तान से ज्यादा फिक्र केंद्र सरकार को भाजपा और मोदी का समर्थन करने वालों की है। चाहे पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह हों या फिर बाबा रामदेव।
दोनों ही भाजपा का समर्थन करने की सजा भुगत रहे हैं। मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर पेश करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश का मूड़ समझ कर भाजपा ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का ऐलान किया है।
मेनका गांधी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में हुए सांप्रदायिक दंगों के पीछे आजम खां की साजिश होने का खुलासा होने के बाद भी सपा सरकार भाजपा नेताओं को जेल भेज रही है। तुष्टीकरण की यही राजनीति लोगों में गुस्सा भर रही है।
2014 के लोकसभा चुनाव में देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा को मुंह की खानी होगी।