फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam khan stopped by american officers at boston airport

आजम से 'बदसुलूकी' पर सपा ने जताया विरोध

Fri, 26 Apr 2013 05:31 PM IST
लखनऊ/रामपुर/न्यूयॉर्क/ब्यूरो/एजेंसी
लखनऊ/रामपुर/न्यूयॉर्क/ब्यूरो/एजेंसी Updated Fri, 26 Apr 2013 05:31 PM IST
विज्ञापन
azam khan stopped by american officers at boston airport

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां से बोस्टन के लोगान एयरपोर्ट पर हुई 'बदसुलूकी' को लेकर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार से शिकायत की है।

विज्ञापन


संसद के दोनों सदनों में भी पार्टी सांसदों ने आजम खान के साथ 'बदसुलूकी' पर अपना विरोध जताया।

केंद्र सरकार से शिकायत की पुष्टि करते हुए पार्टी महासचिव रामाश्रय कुशवाहा ने कानपुर में बताया कि अमेरिका में भारतीय दूतावास ने भी इस मामले में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इस बीच राज्य के शहरी विकास विभाग ने इस बात से इन्कार किया कि अपने साथ हुए गलत व्यवहार के बाद आजम खान अपने अमेरिका दौरे में कटौती कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आजम खां को अमेरिका में बोस्टन के लोगान एयरपोर्ट पर गुरुवार को रोक लिया गया। डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होने के बावजूद उनकी तलाशी ली गई और उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना पर आजम खां ने कहा कि तलाशी के नाम पर उनके साथ बदसलूकी की गई और उनका यह अपमान मुसलमान होने की वजह से किया गया। उन्हें अमेरिका आने का अफसोस है।

आजम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ अमेरिका के दौरे पर हैं। उनको हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में कुंभ मेले की सफलता को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेना है।

सूत्रों के मुताबिक आजम ब्रिटिश एयरवेज के विमान से बोस्टन के एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। आजम खां के अपर निजी सचिव मुक्तिनाथ झा ने बताया कि यूपी के नगर विकास मंत्री की न केवल तलाशी हुई, बल्कि इमीग्रेशन चैंबर में उन्हें करीब एक घंटे तक रोका गया। उनसे पूछताछ भी की गई।

वहीं, एयरपोर्ट पर रोके जाने की घटना के बाद नाराज आजम ने अपने बयान में कहा है कि वह हार्वर्ड में शुक्रवार को होने वाले व्याख्यान के दौरान इस पर विरोध दर्ज कराएंगे।

साथ ही वे व्याख्यान के अलावा सम्मान में आयोजित लंच, डिनर समेत दूसरे अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं होंगे। उन्हें मुख्यमंत्री के साथ ‘महाकुंभ के सफल आयोजन और क्राउड मैनेजमेंट’ पर व्याख्यान देना है।

बताया जा रहा है कि आजम अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से पहले स्वदेश लौट सकते हैं। गौरतलब है कि डिप्लोमेटिक पासपोर्ट होने पर सामान्य तौर पर अतिथियों की तलाशी नहीं ली जाती।

सूत्रों ने बताया कि न्यूयॉर्क से भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी सीएम और आजम को लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अमेरिकी इमीग्रेशन अधिकारियों ने आजम समेत भारत से पहुंची पूरी टीम का शिष्टाचार के तहत स्वागत किया।


अमेरिका में प्रवेश के लिए अराइवल फॉर्म भरने में भी मदद की। उन्हें प्रवेश की अनुमति दे दी गई। लेकिन तभी अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की एक महिला अधिकारी आजम को पूछताछ के लिए एक कमरे में ले गई।

आजम की महिला अधिकारी से हुई नोकझोंक

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर आजम खां की अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी की महिला अधिकारी से जोरदार बहस और नोकझोंक भी हुई।

महिला अधिकारी ने आजम को धमकी दे डाली कि उन्होंने यदि ड्यूटी में बाधा डाली तो वह उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा देगी।

आजम महिला अधिकारी से माफी मांगने को कह रहे थे। इसके बाद भारतीय अधिकारी आजम को एयरपोर्ट से बाहर ले गए।

इनका भी हो चुका है अपमान

आजम खां से पहले अमेरिका में कई भारतीय वीआईपी को इस तरह का अपमान झेलना पड़ा है।

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर दो बार तलाशी ली गई थी, जबकि पिछले साल अभिनेता शाहरुख खान को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था।

वहीं, अमेरिका में भारतीय राजदूत रहीं मीरा शंकर की भी मिसीसिपी में दिसंबर 2010 में तलाशी ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed