फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam khan controversial comment on kargil war and narendra modi

आजम ने चुनावों में खींचा कारगिल मुद्दा, दिया विवादित बयान

Wed, 09 Apr 2014 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद Updated Wed, 09 Apr 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
azam khan controversial comment on kargil war and narendra modi

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को दरिंदा कहते हुए उन पर तीखे प्रहार किए। सपा ही भाजपा को सत्ता से दूर रखने में सक्षम है।

विज्ञापन


आजम खां ने गुजरात और मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की बागडोर ऐसे हाथ में मत दो, जिसके हाथ तुम्हारे खून से रंगे हों। मुजफ्फरनगर दंगों में खुद का नाम घसीटे जाने पर अपने को पाक-साफ बताते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया।
विज्ञापन


मंगलवार को यूपी के जलालाबाद में सपा प्रत्याशी नाहिद हसन के समर्थन में आयोजित जनसभा में आजम खां ने इशारों इशारों में मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ऐसा शख्स जिसे दरिंदा कहना ठीक होगा, 120 करोड़ हिंदुस्तानियों का बादशाह बनना चाहता है, तुम देश की 1/5 आबादी हो, लेकिन बिखरे हुए हो। यदि तुम एक हो जाओ तो तुम बादशाह तो नहीं बन सकते, लेकिन तुम्हारे बिना कोई बादशाह नहीं बन सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

'कारगिल युद्ध में मुसलमानों ने फतह दिलाई'

azam khan controversial comment on kargil war and narendra modi

आजम ने कहा कि भाजपा हिंदुस्तान के रिश्तों में दरार पैदा कर रही है। 1947 में पहले दिल बंटे थे, फिर मुल्क। आजम खां ने भाजपा के प्रदेश के चुनाव प्रभारी अमित शाह के विरुद्ध तीखी टिप्पणियां की। उन्होंने कहा कि जिस तरह जिलाबदर को जिले का गुंडा कहते हैं, ऐसे में वह गुजरात बदर हो गए, तो उन्हें गुजरात का गुंडा नहीं तो क्या कहें।

आजम खां ने कहा कि अमित शाह को प्रदेश का माहौल खराब करने की इजाजत किसी दशा में नहीं दी जा सकती। आजम ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में मुसलमानों ने फतह दिलाई, हमें संभाल कर रखो।

आजम खां ने राममंदिर और गोहत्या के मुद्दे पर मोदी पर बेहद तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मोदी ने एक बार हमें कुत्ते का पिल्ला कहा था, लेकिन वह तो हमारे भाई जान हैं. वह तो हमसे भी बड़े हुए। आजम ने कहा कि अब इंतकाम लेने का वक्त आ गया है। मतदान के दिन पहले वोट के माध्यम से जुल्म का बदला लेकर आएंगे और बाद में नाश्ता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed