फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam khan comments on up police functioning

आजम खान ने कहा, मेरी भी नहीं सुनती यूपी पुलिस

Fri, 21 Jun 2013 11:43 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
azam khan comments on up police functioning

फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाए जाने से नाराज नगर विकास मंत्री आजम खान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पुलिस वाले उनकी शिकायत का संज्ञान तक नहीं लेते। उनके चरित्र हनन के तीन बार प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


वह अपने नाम से फेसबुक पर कट्टरपंथी भाषा का इस्तेमाल करते हुए मैसेज लिखे जाने से आहत हैं। वह कहते हैं कि उन्होंने आज तक अपना फेसबुक एकाउंट नहीं बनाया है। उनके नाम पर कुछ लोगों ने साजिश करते हुए फर्जी एकांउट बनाकर उल्टे-सीधे मैसेज लिख रहे हैं। इससे उनके राजनीतिक जीवन को खतरा है।
विज्ञापन


उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस महानिदेशक से की है। साथ ही फर्जी एकाउंट बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले भी संभल से किसी ने मोबाइल पर फोन करके उल्टी सीधी बातें की थीं। शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार तो किया, लेकिन ले-देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इसी तरह 18 अक्टूबर 2012 को लखनऊ पुलिस से शिकायत की कि उनके नाम का फर्जी फेसबुक एकाउंट खोलकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। पर उनकी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed