फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam khan case

वापस होगा आजम पर दर्ज मायावती पर टिप्पणी का केस

Thu, 18 Jul 2013 12:13 AM IST
रामपुर/ब्यूरो
रामपुर/ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
azam khan case

उत्तर प्रदेश में नगर विकास मंत्री आजम खां पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का केस वापस लिया जाएगा। सरकार ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


यह आदेश प्रशासन को मिल गया, जिसके बाद एपीओ की ओर से संशोधित आदेश कोर्ट में दाखिल कर दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी।

सपा सरकार ने सपाइयों पर बसपा शासन में राजनैतिक द्वेष के चलते दर्ज हुए केस को वापस लेने का फैसला लिया है। इसके तहत नगर विकास मंत्री आजम खां पर दर्ज केस को भी वापस लेने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


अब तक तीन केस वापस भी हो चुके हैं। आजम के खिलाफ टांडा थाने में 2007 में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज हुआ था। केस वापसी के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया था,जब कोर्ट ने चार्जशीट और शासनादेश में धाराओं में अंतर होने पर मुकदमा वापसी पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आजम खां को कोर्ट ने 20 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे। डीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी थी साथ ही संशोधित आदेश जारी कराने की संस्तुति की थी।

जिसके बाद शासन की ओर से संशोधित आदेश जारी कर दिया गया। यह आदेश प्रशासन को मिल गया है। आदेश मिलने के बाद अभियोजन अधिकारी की ओर से आदेश की प्रति सीजेएम कोर्ट में दाखिल कर दिया गया। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।

क्या था मामला
2007 में स्वार टांडा विधानसभा के उप चुनाव के दौरान टांडा में आयोजित जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप नगर विकास मंत्री पर लगा था।


बसपा नेता धीरज कुमार शील की ओर से टांडा थाने में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है साथ ही यह मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed