फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   azam is not a big figure

'अहम शख्सियत नहीं हैं आजम'

Thu, 12 Sep 2013 12:53 AM IST
नीरज शर्मा/आगरा
नीरज शर्मा/आगरा Updated Thu, 12 Sep 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
azam is not a big figure

मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर सपा नेतृत्व से कद्दावर नेता आजम खान की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है।

विज्ञापन


कैबिनेट मीटिंग से लगातार गैर हाजिर चल रहे आजम बुधवार से मुगल होटल में शुरू हुई सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नहीं पहुंचे।

जबकि दो दिन पहले ही वह आगरा आए थे। कार्यकारिणी बैठक में उनके न आने पर पार्टी सफाई में सपा नेता अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

सपा के दूसरे मुस्लिम नेता अबू आजमी ने एक तरह से आजम पर ही हमला किया। कहा, आजम अहम शख्सियत नहीं हैं।

सपा में मुजफ्फरनगर दंगे के बाद सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। नगर विकास मंत्री आजम खां पार्टी और सरकार से कई बातों पर खिन्न चल रहे हैं।

कार्यकारिणी बैठक में आजम का गायब रहना चर्चाओं को और बल दे दिया है। दो दिन पहले ही रात को वह आगरा आए थे। हालांकि वह उसी रात लखनऊ लौट गए।

कार्यकारिणी की बैठक के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ उनके आगरा आने का कार्यक्रम था।

आजम न तो मंगलवार को आए और न ही बुधवार को सीएम के साथ। सुबह कहा गया कि उनकी ट्रेन छूट गई।

आखिर कार्यसमिति बैठक में प्रो. रामगोपाल यादव को सफाई देते हुए कहना पड़ा कि कार्यकारिणी के 106 सदस्य में से 80 सदस्य आएं हैं। आजम भी किसी जरूरी काम के चलते नहीं आ पाए।

नेताओं के अलग-अलग बयान
‘आजम खां नाराज नहीं हैं। कार्य समिति में कई सदस्य बैठक में नहीं आ पाए हैं। आजम को कोई जरूरी काम है लखनऊ में इसलिए नहीं सके।’
प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव

-आजम खां की तबियत खराब है। वह बीमार हैं। इसलिए नहीं आए। उन्होंने नेताजी को इसकी सूचना दे दी है।
- नरेश अग्रवाल, राष्ट्रीय महासचिव

-वह अहम शख्सियत नहीं हैं जो नहीं आए। हमारा वजूद नेताजी हैं, वह आ गए, समझिए पार्टी का हर आदमी आ गया।
- अबू आजमी, सपा नेता

मैं और नगर निगम के अधिकारी सुबह पांच उन्हें लेने स्टेशन गए थे लेकिन वे नहीं आए। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि उनकी ट्रेन मिस हो गई थी। इस वजह से यहां नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

- वाजिद निसार, शहर अध्यक्ष

क्लाइमेक्स पर एंट्री करते हैं आजम
कार्यकारिणी की बैठक में आजम खां की गैरमौजूदगी को लेकर बेशक तमाम चर्चाएं हो रही हैं लेकिन पार्टी के कुछ नेता उनकी अनुपस्थिति को सियासी स्टंट बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि आजम क्लाइमेक्स पर एंट्री मारकर अटकलों पर विराम लगाते रहे हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार को बैठक की समाप्ति से पहले वह यहां आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed