{"_id":"6aa58d32b0017e1a8605a3fc","slug":"youth-dies-after-consuming-poisonous-substance-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-158544-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
Sat, 12 Sep 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
मिल्कीपुर। खंडासा क्षेत्र के धौरहरा मुकुंदहा गांव में शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से 28 वर्षीय मोहित रैदास की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, मोहित टाइल्स लगाने का काम करता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन