{"_id":"684da26cdce9f916c5006b63","slug":"you-will-get-world-class-shopping-experience-parking-problem-will-be-solved-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1248902-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विश्व स्तरीय खरीदारी का मिलेगा अनुभव, पार्किंग संकट होगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विश्व स्तरीय खरीदारी का मिलेगा अनुभव, पार्किंग संकट होगा दूर
विज्ञापन
अयोध्या। नगर के हृदय स्थल चौक क्षेत्र में नजूल की 9275.23 वर्ग मीटर जमीन पर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, पार्किंग सुविधा और फूड कोर्ट के निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। धर्मार्थ कार्य विभाग की ओर से वित्त पोषित इस परियोजना की जिम्मेदारी अयोध्या विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है। यह काम्प्लेक्स व्यापारियों को नए अवसर प्रदान करेगा और यहां के निवासियों को विश्व स्तरीय खरीदारी का अनुभव देगा। साथ ही चौक बाजार की पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान होगा।
यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था, सुंदरीकरण और व्यवस्थित व्यावसायिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रस्तावित योजना के तहत दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए आधुनिक पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस समय चौक क्षेत्र की बाजारों में खरीदारी के लिए आने वालों को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। भूतल, प्रथम और दूसरे तल पर 200 से अधिक दुकानों का निर्माण किया जाएगा। शीर्ष तल पर फूड कोर्ट की व्यवस्था होगी।
अयोध्या विकास प्राधिकरण, नजूल विभाग और नगर निगम के संयुक्त सर्वे में 189 प्रभावित संपत्तियों की पहचान की गई। इनमें दुकानें, चबूतरे और आवास शामिल हैं। 12 जून को नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने नजूल भूमि पर मौजूद नगर निगम के जर्जर और अस्थायी ढांचों के साथ ही नौ जर्जर दुकानों को सुरक्षित तरीके से ध्वस्त किया था।
विज्ञापन
इस परियोजना से प्रभावित दुकानदारों के लिए पुनर्वास की योजना बनाई गई है। चिह्नित दुकानदारों को नवनिर्मित व्यावसायिक काम्प्लेक्स में दुकानें आवंटित की जाएंगी। निर्माण कार्य के दौरान व्यवसायिक गतिविधियों के लिए परियोजना स्थल के पास अस्थायी व्यवस्था की जाएगी। आवासीय संरचनाओं को पुनर्वास के बाद ही हटाया जाएगा, जिससे प्रभावित लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में इन सभी फैसलों को अंतिम रूप दे दिया है। एडीए के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने कहा कि यह परियोजना अयोध्या के शहरी विकास और आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रभावित लोगों का पुनर्वास सुचारू रूप से हो और परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरी हो।