{"_id":"67d9a805b13f4d8b2507c5ad","slug":"wrestling-with-prize-money-of-51-thousand-ended-in-a-draw-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1119550-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: बराबरी पर छूटी 51 हजार की इनामी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: बराबरी पर छूटी 51 हजार की इनामी कुश्ती
विज्ञापन
अयोध्या। बुढ़वा मंगल पर श्याम क्लब के मैदान में हर वर्ष की तरह मंगलवार शाम विराट दंगल हुआ। इसमें सबसे बड़ी 51 हजार की इनामी कुश्ती में भारत केसरी रामेश्वर पहलवान व हनुमानगढ़ी के रितेश पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों का रोमांचक मुकाबला देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। 15 मिनट तक चली रोमांचक कुश्ती बराबरी पर छूटी।
इसी तरह मऊ के अभिमन्यु व बहराइच के रितेश के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। गाजीपुर के मुन्ना पहलवान व संत कबीर नगर के शिवानंद के बीच भी कुश्ती बराबरी पर रही। तुलसीपुर के भगवानदीन ने रोमांचक मुकाबले में बहराइच के गोलू को हराया। दंगल का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार, पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, महंत मैथिली रमण शरण व संत हेमंत दास ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक घनश्याम दास पहलवान ने बताया कि दंगल में अयोध्या समेत नंदिनी नगर, कानपुर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, बहराइच व अयोध्या सहित कई जिलों के पहलवान शामिल रहे। इस अवसर पर महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत अवधेश दास, संत एमबी दास व प्रियेश दास मौजूद रहे। संवाद