{"_id":"6836c686a2bdcea83209b658","slug":"woman-inspector-slapped-man-reported-line-duty-investigation-report-submitted-co-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अमर उजाला की खबर का असर, थप्पड़बाज महिला दरोगा लाइन हाजिर, सीओ अयोध्या करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अमर उजाला की खबर का असर, थप्पड़बाज महिला दरोगा लाइन हाजिर, सीओ अयोध्या करेंगे जांच
Wed, 28 May 2025 01:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 May 2025 01:56 PM IST
सार
अयोध्या में तैनात महिला दरोगा शिखा सिंह को ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारने के वायरल वीडियो के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ अयोध्या को सौंपी गई है।
विज्ञापन
थप्पड़बाज महिला दरोगा लाइन हाजिर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामजन्मभूमि थाने में तैनात थप्पड़बाज महिला दरोगा शिखा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस मामले की जांच सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी करेंगे।
विज्ञापन
थप्पड़बाज महिला दरोगा की ओर से ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होते ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने महिला दरोगा शिखा सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रकरण की जांच सीओ अयोध्या को दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: आज रहेगी भारी उसम, 29 मई के बाद पूरे प्रदेश में बारिश के आसार; इस बार जून में नहीं चलेगी लू
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP Ration Scam: एक आधार कार्ड पर 100 लोगों को बांटा राशन, नाबालिगों के नाम पर भी लूट, जांच में हुआ खुलासा
बीते दिनों महिला दरोगा शिखा सिंह का ई-रिक्शा चालक को थप्पड़ मारते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अमर उजाला डॉट कॉम ने प्रमुखता से खबर चलाई थी। घटनास्थल पर मौजूद कार के अंदर से यह वीडियो बनाया गया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी घटना को लेकर सवाल उठाए थे।