फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: There will be heavy heat today, chances of rain in the entire state after May 29; this time there will be

यूपी: आज रहेगी भारी उमस, 29 मई के बाद पूरे प्रदेश में बारिश के आसार; इस बार जून में नहीं चलेगी लू

Wed, 28 May 2025 02:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 28 May 2025 02:39 PM IST
सार

Weather of UP: यूपी में 29 मई से एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। इसके पहले आज तपिश के साथ-साथ उमस भी परेशान करेगी। 

विज्ञापन
UP: There will be heavy heat today, chances of rain in the entire state after May 29; this time there will be
यूपी में कल से बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में मौसम में कई बदलाव होने जा रहे हैं।  उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में फेर-बदल जारी रहने वाला है। प्रदेश में हो रही उमस भरी गर्मी और बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग ने 29 से 31 मई के दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। बुधवार के लिए भी प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों के 30 जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं व आसपास के इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की चेतावनी है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक कहीं भी लू जैसी परिस्थितियां नहीं रहीं। साथ ही कहीं भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक नहीं दर्ज किया गया, लेकिन उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। पूर्वा हवा में नमी की मौजूदगी से आभासी गर्मी, वास्तविक गर्मी से तीन से चार डिग्री ज्यादा महसूस किया गया।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 मई से प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी और हवा की तीव्रता व क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 यहां है  वज्रपात होने की संभावना

सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फरुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

जून में अच्छी बारिश की उम्मीद, नहीं चलेगी लू 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार जानकारी दी कि इस मानसून में जून से सितंबर के दौरान चार माह में पूर्वी यूपी में सामान्य से 10 प्रतिशत और पश्चिमी यूपी में सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक बारिश की संभावना है। जून माह में देश भर में सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश होगी। इस दौरान प्रदेश में औसत तापमान के साथ ही लू की परिस्थितियों के भी सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
 

IMD Weather Forecast: जून में 108% अधिक बारिश का अनुमान; उत्तर-पश्चिम व पूर्वोत्तर भारत में कम वर्षा के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed