फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wellingborough Mayor to invest Rs 2,500 crore in UP

Ayodhya News: वेलिंगबोरो के मेयर यूपी में करेंगे 2500 करोड़ का निवेश

Thu, 09 Oct 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Wellingborough Mayor to invest Rs 2,500 crore in UP
32- इंग्लैंड के वेलिंगबोरो शहर के मेयर राज मिश्र बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे- सूचना विभाग
अयोध्या। इंग्लैंड के वेलिंगबोरो शहर के मेयर राज मिश्र ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में 2500 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। यह निवेश एआई डेवलपमेंट सॉल्यूशन प्रोजेक्ट के तहत होगा। इसके माध्यम से 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा। 1000 प्रत्यक्ष और 2000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के मूल निवासी और वेलिंगबोरो शहर के मेयर बृहस्पतिवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और पार्षदों ने उनका स्वागत किया। मिश्र के साथ इंग्लैंड से 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी अयोध्या पहुंचा है।
विज्ञापन


राम मंदिर में दर्शन के बाद एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मेयर ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे सौभाग्यपूर्ण क्षण है। जब से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, तब से वह रामलला के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे। देर से आने के लिए उन्होंने भगवान रामलला से क्षमा भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि विश्व के नेता हैं। उन्होंने जिस दूरदृष्टि से अयोध्या का विकास कराया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुधार कर पर्यटन को नई दिशा दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। विदेशों में बसे भारतीयों के लिए अयोध्या आना अब गर्व का विषय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed