फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Water Crisis Deepens at Gosaiganj Railway Station Due to Burnt Motor

Ayodhya News: मोटर जलने से गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर गहराया पानी का संकट

Sun, 19 Apr 2026 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Apr 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis Deepens at Gosaiganj Railway Station Due to Burnt Motor
गोसाईगंज। रेलवे स्टेशन पर पानी का संकट गहरा गया है। शुक्रवार को मोटर जलने से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। इससे रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




स्टेशन की पानी टंकी भरने वाली मोटर जल गई है। इसके चलते स्टेशन परिसर और रेलवे कॉलोनी में पानी के लिए लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच दो दर्जन से अधिक ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा। कर्मचारी, स्टेशन मास्टर, कैंटीन संचालक और रेलवे कॉलोनी के परिवार भी पानी के लिए दौड़ते रहे। नहाने, भोजन बनाने और शौचालय के उपयोग में भी दिक्कतें सामने आईं। पानी की कमी से खासकर महिलाओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले से ही 1200 लीटर क्षमता वाली टंकी से आपूर्ति पूरी नहीं हो पाती थी।
विज्ञापन




समस्या और समाधान के प्रयास

टेक्नीशियन राजेश मौर्य ने बताया कि मोटर जलने की जानकारी सुबह ही मिल गई थी। स्टेशन अधीक्षक कुमार गौरव ने उच्च अधिकारियों को सूचना भेज दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई मोटर लगाकर पानी की सप्लाई बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्टेशन के तीनों प्लेटफॉर्म और रेलवे कॉलोनी में पानी की सप्लाई बंद होने से स्थिति गंभीर हो गई है। इसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed