फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Volleyball: Saket in girls category and Avadh University in boys category winner

वॉलीबॉल : बालिका में साकेत व बालक में अवध विवि विजेता

Sat, 01 Mar 2025 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Volleyball: Saket in girls category and Avadh University in boys category winner
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देशन में स्वर्ण जयंती खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। शनिवार को प्रशासनिक मैदान में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी व पूर्व कप्तान रनवीर सिंह मौजूद रहे। बालिका वर्ग में साकेत महाविद्यालय विजेता और अवध विश्वविद्यालय की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन


बालक वर्ग में अवध विश्वविद्यालय कैंपस की टीम विजेता और साकेत महाविद्यालय की टीम उप विजेता बनी। प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर, इंद्रावती पीजी कॉलेज, साकेत कॉलेज, झुनझुनवाला पीजी कॉलेज, गौतम बुद्ध गवर्नमेंट कॉलेज व आशा भगवान बक्श सिंह महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निर्णायक कुमार मंगलम सिंह, केशवेंद्र माधव त्रिपुरारी और अनुज पाल रहे।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि रनवीर सिंह ने कहा कि खेल को जीवन में उतारें। इससे जीवन संवर सकता है। उन्होंने खिलाड़ी को तीन वचन को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कहा कि पहला नशा मत करो, दूसरा ईमानदारी और तीसरा सबका भला करो। इन सबसे ऊपर है, पढ़ाई जरूर करो। इस दौरान उन्होंने स्केटिंग के खिलाड़ी आनंदी यादव, अर्श अयान, स्केटिंग कोच रविंद्र कुमार व प्रतियोगिता के सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल व योग समिति के सह संयोजक डॉ. कपिल कुमार राणा ने अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान संयोजक प्रो. शैलेंद्र वर्मा, सह संयोजक प्रो. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अनुराग पांडेय, डॉ. अंशुमान पाठक, संघर्ष कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. मोहिनी पांडेय व स्वाती उपाध्याय सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed