फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Visited Ramlala, circumambulated and performed aarti

Ayodhya News: रामलला के किए दर्शन, परिक्रमा कर उतारी आरती

Wed, 22 Oct 2025 08:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 22 Oct 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Visited Ramlala, circumambulated and performed aarti
05- कारसेवकपुरम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद संत-धर्माचार्य- सूचना विभाग
अयोध्या। दीपोत्सव में विश्व कीर्तिमान स्थापित होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। सीएम ने सोमवार सुबह हनुमंतलला के दरबार में दर्शन-पूजन किया। यहां उन्होंने हनुमंतलला की आरती उतारी पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

सीएम ने गद्दीनशीन महंत प्रेमदास व महंत संतराम दास से आशीर्वाद लिया। पुजारी हेमंत दास व पुजारी राजूदास ने सीएम का अभिनंदन किया। हनुमानगढ़ी में पिछले दिनों हुए विवाद की जानकारी भी सीएम योगी आदित्यनाथ को दी गई। उन्होंने गद्दीनशीन से मामले के समाधान का आग्रह किया। इस दौरान महंत बलराम दास, राजेश दास पहलवान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की। मुख्यमंत्री ने राम दरबार में भी दर्शन-पूजन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की। दर्शन के उपरांत जब वे मंदिर परिसर से बाहर निकले तो श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष समेत संतों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में संतों से भेंट की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभिन्न अखाड़ों और मठों में पहुंचकर संतजनों का हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले दिगंबर अखाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने महंत सुरेश दास से मुलाकात की। यहां उत्तराधिकारी महंत रामलखन दास व आशुतोष सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।


मुख्यमंत्री बड़ा भक्त महल भी पहुंचे। यहां उन्होंने महंत कौशल किशोर दास से मुलाकात की। उन्होंने उनका हालचाल जाना और दीपावली पर उपहार भेंट अर्पित किया। महंत अवधेश दास ने सीएम का अभिनंदन किया। यहां श्रीराम के प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह ने एक मांगपत्र सीएम को सौंपा। इसमें श्रीराम अस्पताल में ह्रदय रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जन की तैनाती की मांग की गई। मुख्यमंत्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने मणिराम दास छावनी पहुंचे। उन्होंने महंत के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए दीपावली उपहार प्रदान किया। यहां महंत कमलनयन दास ने उनका अभिनंदन किया।

05- कारसेवकपुरम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद संत-धर्माचार्य- सूचना विभाग

05- कारसेवकपुरम में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद संत-धर्माचार्य- सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed