Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vice President and Chief Minister Yogi will perform the coronation of Shri Ram.

Ayodhya News: श्रीराम का राजतिलक करेंगे उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी

Sat, 07 Nov 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 07 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vice President and Chief Minister Yogi will perform the coronation of Shri Ram.
अयोध्या। अवधपुरी आज त्रेतायुग के उस स्वर्णिम प्रसंग को साकार करने जा रही है, जब वनवास पूरा कर प्रभु श्रीराम माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। रामचरितमानस की चौपाई अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानी... मानो रामनगरी के वर्तमान स्वरूप में जीवंत हो उठी है। रामकथा पार्क में सजे राम दरबार में शनिवार काे राज्य सरकार नतमस्तक होगी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभु श्रीराम का राजतिलक करेंगे।
विज्ञापन


इस बार का दीपोत्सव ऐतिहासिक होने जा रहा है। पहली बार देश के उपराष्ट्रपति इस महापर्व में शामिल होंगे। रामचरितमानस की चौपाई पुनि पुष्पक चढ़ि कपिन्ह समेता, अवध चले प्रभु कृपा निकेता... का भाव शनिवार दोपहर रामकथा पार्क में साकार होगा। पुष्पक विमान के प्रतीक स्वरूप हेलीकॉप्टर से प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण अयोध्या पहुंचेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों व संतों के साथ उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद भरत मिलाप का प्रसंग होगा। पुष्पवर्षा के बीच प्रभु श्रीराम रामकथा पार्क पहुंचेंगे, जहां भव्य राम दरबार सजा है।

प्रथम तिलक वसिष्ठ मुनि कीन्हा, पुनि सब विप्रन्ह आयसु दीन्हा... की परंपरा को प्रतीकात्मक रूप से दोहराया जाएगा। त्रेतायुग में महर्षि वशिष्ठ ने प्रभु श्रीराम का प्रथम राजतिलक किया था। इसी प्रसंग के तहत उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभु श्रीराम का तिलक कर राज्याभिषेक करेंगे। इससे पहले सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से राम राज्याभिषेक शोभायात्रा निकलेगी। पुष्पक विमान, रथ, घुड़सवार, सैनिकों की टुकड़ियां व रामकथा के विविध प्रसंग रामनगरी को त्रेतायुगीन अवधपुरी का स्वरूप देंगे। उपराष्ट्रपति दोपहर 2:30 पर एयरपोर्ट से राममंदिर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर में जलेंगे एक लाख दीप, तैयारी पूरी
अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर में भी दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में एक लाख दीप जलाए जाएंगे। परिसर को पांच सेक्टर में विभाजित कर 1500 मंदिर कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने पूरे परिसर का भ्रमण कर दीपोत्सव की तैयारियों को परखा। उन्होंने बताया कि राम मंदिर समेत परिसर के सभी 18 मंदिरों में इस बार दीप जलाए जाएंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन व सीएम योगी आदित्यनाथ राम मंदिर परिसर में दीपोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed