फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Uproar over breakfast at wedding procession; three injured, one referred to Lucknow

Ayodhya News: बरात में नाश्ते को लेकर बवाल, तीन घायल, एक लखनऊ रेफर

Mon, 15 Jun 2026 09:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 15 Jun 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Uproar over breakfast at wedding procession; three injured, one referred to Lucknow
रुदौली। कोतवाली क्षेत्र के बाकरपुर गांव में रविवार रात बरात में नाश्ते को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से मोहसिन की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


विवाद भैसोली से आई बारात में हुआ। आरोप है कि शराब के नशे में धुत तीन बरातियों ने नाश्ते और पानी को लेकर लड़की पक्ष के लोगों से झगड़ा शुरू किया। मारपीट में मोहसिन सहित तीन लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए। ग्रामीणों ने तुरंत सैदपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। चौकी प्रभारी गजेंद्र त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भिजवाया। मोहसिन की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पहले जिला अस्पताल और फिर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा। अन्य घायलों का भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed