{"_id":"68bef426c42d5d63df05cbaf","slug":"upkar-raised-objection-over-not-giving-uc-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-1374550-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: यूसी न देने पर उपकार ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: यूसी न देने पर उपकार ने जताई आपत्ति
Mon, 08 Sep 2025 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 08 Sep 2025 08:50 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में विभिन्न शोध परियोजनाओं के लिए बजट आवंटन में बाधा आ रही है। उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट) न दिए जाने के चलते बजट समय से अवमुक्त नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के महानिदेशक ने कृषि उत्पादन आयुक्त को पत्र लिखा है।
कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक संजय सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों की ओर से किए जा रहे कृषि शिक्षा, शोध व प्रसार कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए परिषद की ओर से कृषि विश्वविद्यालय में 22 अगस्त से दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में जो शोध परियोजनाएं चल रही हैं, उनमें विश्वविद्यालय स्तर पर बजट के आवंटन में बहुत ज्यादा समस्या है।
इसके चलते परियोजनाओं की प्रगति पर असर पड़ रहा है। परियोजनाओं के उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी न होने से उपकार की ओर से समय से बजट आवंटन करने और परियोजना समन्वयक को परियोजना संचालित करने में समस्या आ रही है। विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया था। उनकी ओर से आने से इंकार कर दिया गया और सरकारी वाहन लेकर वह लखनऊ चले गए। जबकि बैठक पहले से तय थी।
विज्ञापन
महानिदेशक ने कहा है कि समय से धन उपलब्ध न होने से शोध परियोजनाओं के परिणाम समय से नहीं मिल पाएंगे। इससे किसानों को समय से इन परियोजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त से अनुरोध किया कि शोध परियोजनाओं के उपयोगिता प्रमाण पत्र समय से जारी किए जाने के लिए कृषि विश्वविद्यालयों के वित्त नियंत्रकों को निर्देश जारी किया जाए।